Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

जय महाभारत पार्टी हरियाणा में सभी विधानसभा सीटों पर ठोकेंगे ताल, पार्टी एजेंडा किया पेश

Updated on Wednesday, September 04, 2024 21:32 PM IST

जय महाभारत पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया

चंडीगढ़, 4 सितंबर 2024 : जय महाभारत पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्री अनंत विष्णु (प्रभु), पार्टी के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजीव खोसला और पार्टी नेताओं ने प्रेस क्लब चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधान सभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का चुनावी एजेंडा पेश किया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी विधान सभा चुनाव में 90 सीटों पर चुनाव लडेगी। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पार्टी का विधान सभा चुनाव के लिए एजेंडा पेश किया।

 


जय महाभारत पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्री अनंत विष्णु (प्रभु) ने एजेंडा पेश करते हुए कहा कि हम संपूर्ण हरियाणा राज्य में शराब पर पाबंदी लगाएंगे, जरूरतमंद महिलाओं को कम दामों में मकान बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाएंगे और 25 पैसे ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही राज्य में एलपीजी गैस पर पाबंदी लगाकर सोलर स्टोव कम दामों में उपलब्ध कराएंगे और मात्र 50 व 100 रुपए में गोबर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर रसोई घर का खर्च कम करेंगे और रोज मारा खाद्य पदार्थ वस्तुओं में भी दाम कम कराकर आर्थिक बोझ कम करेंगे। संपूर्ण हरियाणा में नए स्कूल और कॉलेज बनाकर बेहतर मुफ्त शिक्षा प्रदान करेंगे और संपूर्ण हरियाणा में नए अस्पतालों को बनाकर बेहतर मुफ्त चिकित्सा और दवाइयां उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही संपूर्ण हरियाणा राज्य को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का प्रयास करेंगे।

 


संपूर्ण हरियाणा में सभी नदियों को जोड़कर खेती बाड़ी करने वाले और स्वच्छ पीने का पानी और सिंचाई योग्य स्वच्छ पानी की व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा, किसानों को एम एस पी मुहैया करवाई जाएगी, हर गांव में सरकारी मार्केट यार्ड बनाकर किसानों से फसल लेकर उसके उक्त पैसे तुरंत दिए जाएंगे। इसके साथ ही नई टैक्स पॉलिसी बनाकर जीएसटी 28% से हटाकर टैक्स 16% लागू करके जनता को राहत देंगे। राज्य में विधायकों को अपने क्षेत्र में स्थाई कार्यालय एवं आवास बनाकर जनता की समस्याओं को शीघ्र समाधान करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

हरियाणा में 100% बेरोजगारी को खत्म करके सभी को रोजगार का प्रदान करेंगे और बेहतर सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेंगे। पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति का सौंदर्यकरण करेंगे, जिससे सभी को ऑक्सीजन मिलती रहे, सभी का स्वास्थ्य बेहतर रहे और पशु पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही राज्य में हर प्रकार की महंगाई पर नियंत्रण करेंगे और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम लगाएंगे। जनता पर हो रहे हर प्रकार के अत्याचार पर विराम लगाकर अच्छा लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करेंगे।


उन्होंने आगे कहा कि फौजियों के परिवार को किसी भी सरकारी कार्य के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनका हर प्रकार का कार्य घर पर ही बैठकर सरकार द्वारा करवाया जाएगा, क्योंकि फौजी सरहद पर देश रक्षा करता है, जिसकी बदौलत हर भारतीय सुख चैन की नींद सोता है।

Readers' Comments
Jai kumar 9/5/2024 8:57:13 PM

Very good Agenda jai mahabart party

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X