Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

झौंपड़ पट्टी में रहने वाले सरकारी स्कूल के बच्चे हिंदी में सीख रहे कोडिंग

Updated on Wednesday, September 04, 2024 10:40 AM IST

ट्राईसिटी में पहली बार एप्टकोडर से मिलकर प्रयोग फाउंडेशन व आशी हरियाणा का संयुक्त प्रयास
पंचकूला। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में इस्तेमाल होने वाली भाषा को प्रोगरामिंग लैंग्वेज कहा जाता है। इसे लिखने की प्रक्रिया को कोडिंग कहते हैं। अभी तक आपने यह देखा व सुना होगा कि कोडिंग को केवल अंग्रेजी भाषा में ही सीखा जा सकता है लेकिन ट्राईसिटी में पहली बार झौंपड़ पट्टी के क्षेत्रों में रहकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे हिंदी में कोडिंग सीख रहे हैं।


एप्टकोडर इंडिया, प्रयोग फाउंडेशन तथा आशी हरियाणा के संयुक्त प्रयासों से यह संभव हो रहा है। पंचकूला के वार्ड नंबर सात के अंतर्गत आते गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल बुढनपुर में शुरू हुए इस अनोखे प्रयास के बारे में जानकारी देते हुए आईआईटी मुंबइ के पूर्व छात्र एवं एप्टकोडर के संस्थापक व सीईओ गौरव अग्रवाल व सहायक संस्थापक आशीष भट्ट ने बताया कि एप्टकोडर ने एशिया में पहला ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया है जिसकी मदद से बच्चे हिंदी, पंजाबी या उर्दू समेत कई स्थानीय भाषाओं में कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसे साफ्टवेयर सीख सकते हैं।


उन्होंने बताया कि भविष्य में कोडिंग का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। मॉडल स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे तो पैसा खर्च करके प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं लेकिन बीपीएल श्रेणी के बच्चों के लिए यह संभव नहीं है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से कोडिंग साक्षरता अभियान को उन बच्चों तक उन्हीं की भाषा में पहुंचाए जाने का बीड़ा उठाया गया है जिनकी पहुंच से यह दूर है।


इस अवसर पर बोलते हुए आशी हरियाणा के वरिष्ठ अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीपीएल परिवारों के बच्चों को मॉडल स्कूलों के बच्चों के बराबर पहुंचाने के उद्देश्य से यह कोर्स पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इन बच्चों के लिए यहां बकायदा एक कंप्यूटर टीचर को रखा गया है। भविष्य में इसका विस्तार करते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा अपने प्रोजेक्ट डिजीटल हयूमन के माध्यम से पंचकूला जिले में बच्चों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निकट भविष्य में मांग के अनुसार कंप्यूटर सेंटरों का विस्तार किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X