चंडीगढ़, 29 अगस्त, 2024: टेडएक्ससुखना लेक 2024 TEDxSukhna Lake 2024, चंडीगढ़ का आयोजन द ललित में किया गया। इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ला खास तौर पर मौजूद रहे। उनकी सहभागिता ने कार्यक्रम के महत्व को दर्शाया और इस दौरान नए और इनोवेटिव विचारों और काफी गहन और महत्वपूर्ण चर्चाओं के बीच बहुत से उपयोगी नुक्ते उभरकर सामने आए।
टेडएक्ससुखना लेक 2024, वैचारिक लीडर्स और इनोवेटर्स की अच्छी खासी मौजूदगी के साथ महत्वपूर्ण आयोजन बन गया, जिसमें प्रत्येक वक्ता ने "पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर (अतीत, वर्तमान और भविष्य)" थीम पर अपना अलग दृष्टिकोण पेश किए।
इस कार्यक्रम में जाने माने स्पीकर्स द्वारा दिलचस्प टॉक्स की एक सीरीज़ शामिल थी, जिसमें सुभाष शर्मा, एडवोकेट और एक्सपर्ट-एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, अपने परिवर्तनकारी कार्यों के लिए पहचानी जाने वाली पुरस्कार विजेता इंटीरियर डिजाइनर डॉली सिडाना; संपूर्ण वेलनेस में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध आध्यात्मिक हीलर डॉ. मंजू जैन शामिल थे। उनके साथ ही सुश्री मृणालिनी श्रीवास्तव, आईपीएस, सार्वजनिक सेवा में एक प्रतिष्ठित कैरियर के साथ एक समर्पित अधिकारी; डॉ. रावुल जिंदल, वैस्कुलर एंड एंडोवस्कुलर सर्जन, जिन्होंने एम्पुटेशन प्रिवेशन के लिए एक प्रमुख पहल की है; डॉ. कौशिक सरकार, डिजिटल परिवर्तन और ग्लोबल हेल्थ में लीडर, उज्ज्वल सांगवान, एक अनुभवी रियल एस्टेट कंसल्टेंट और इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट; हरतेग सिंह, फाइनेंस और रियल एस्टेट एंफ्लुएंसर जो अपनी निवेश रणनीतियों के लिए जाने जाते हैं; करुणा सिंह, एक समाजसेवी और पूर्व फेमिना मिस इंडिया पंजाब; अंकुश त्यागी, टी एंड टी समूह के सीईओ और प्रबंध निदेशक, जिन्हें डिजिटल घरों के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है; राहुल लायल, एक फुल-स्टैक मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट और आईओटीए के संस्थापक; समीप शास्त्री, एक युवा नेता और इंस्टीट्यूशन बिल्डर; अजय जिंदल, एक सोशल एंटरप्रेन्योर जो सामुदायिक विकास में अपने प्रभाव के लिए पहचाने जाते हैं; विपिन अग्रवाल, एक निवेश विशेषज्ञ जो सौर ऊर्जा और रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं; मनमीत सिंह भट्टी, एक कैरियर कोच और लेखक; और गुनीत स्वानी, प्रमुख सोशल एंटरप्रेन्योर और एडवोकेट फॉर सस्टेनेबल न्यूट्रीशन और महक संब्याल मनचंदा, एक उद्यमी जिनकी कंसल्टेंसी और फैशन में मजबूत पृष्ठभूमि है , भी शामिल हुए।
प्रत्येक स्पीकर ने थीम को लेकर महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारियां प्रदान की, जिससे एक बेहतर और समृद्ध संवाद को बढ़ावा मिला। यह कार्यक्रम विचारों का एक बेहतरीन फेस्टिवल था।
अपने संबोधन में, महामहिम शिव प्रताप शुक्ला ने सामाजिक प्रगति को आकार देने में टेडएक्स जैसे प्लेटफॉर्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "इस तरह के आयोजन बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने और विचारों के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण हैं, यह सार्थक बदलाव ला सकते हैं।" अपने भाषण के बाद, महामहिम ने सभी वक्ताओं को सम्मानित किया, जिससे उनके योगदान को मान्यता मिली।
विवेक मेहरा, को-फाउंडर,‘आई एम स्टिल ह्यूमन’ एनजीओ और टेडएक्स सुखना लेक के आयोजक ने कार्यक्रम की सफलता पर कहा : " टेडएक्स सुखना लेक 2024 TEDxSukhna Lake 2024 उन विचारों को सामने लाने के हमारे सामूहिक प्रयासों की अभिव्यक्ति थी, जो बदलाव ला सकते हैं। हम आज हुई सहभागिता के स्तर और चर्चाओं की गुणवत्ता से रोमांचित हैं।"
‘आई एम स्टिल ह्यूमन’ एनजीओ के सह-संस्थापक और टेडएक्स सुखना लेक 2024 TEDxSukhna Lake के आयोजक भवप्रीत सिंह ने कहा कि "हमारा लक्ष्य हमेशा एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना रहा है जहां विविध और अलग अलग दृष्टिकोण एक साथ आ सकें और सार्थक बातचीत को बढ़ावा दे सकें। आज का कार्यक्रम साझा ज्ञान और इनोवेशन की शक्ति का प्रमाण था।"
इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोग शामिल हुए, जिनमें स्टूडेंट्स, प्रशासनिक अधिकारी, एंटरप्रेन्योर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स शामिल थे।
इस कार्यक्रम को जिंदल संस (को-प्रेजेंटेड पार्टनर), ग्रीन पांडा (प्रिंटिंग पार्टनर), मोफिसो (लक्जरी स्टाइल पार्टनर), सिल्वर फर्न (स्टडी एब्रोड पार्टनर), रेड एफएम 93.5 (रेडियो पार्टनर), द चंडीगढ़बाइट्स (आउटरीच पार्टनर), इंस्पायर विंडोर्स (विंडो पार्टनर), फॉरएवर ट्रैवल्स (ट्रैवल पार्टनर), कनेक्ट सलूशन्स (सपोर्ट्ड बॉय पार्टनर), छपाई.कॉम (सपोर्ट्ड बॉय पार्टनर), शॉटलो (टिकटिंग पार्टनर) और पंजाब यूनिवर्स ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (एजुकेशन पार्टनर) द्वारा समर्थित किया गया।