Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मृतक के परिजनों ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को दी हाईकोर्ट में चुनौती

Updated on Wednesday, August 28, 2024 21:12 PM IST

मामला करनाल के कंबोपुरा में हुए हत्याकांड का
जिले राम के भाजपा में जाते ही सरकार ने पीडि़तों से हटाई पुलिस सुरक्षा
इंसाफ नहीं मिला तो परिवार ने दी आत्मदाह की चेतावनी


चंडीगढ़। हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान करनाल जिले के गांव कंबोपुरा में हुए बहुचर्चित हत्याकांड में पीडि़तों के परिजनों ने सीबीआई कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।


मृतक कर्म सिंह के बेटे राजिंदर, पत्नी राजबाला,वकील राजेश मलिक ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2011 में हुए कर्म सिंह हत्याकांड में तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा व परिवहन मंत्री ओपी जैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था।


कई वर्षों तक चली सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट में जिले राम शर्मा को आरोप मुक्त करार दे दिया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार अब उन्होंने सीबीआई कोर्ट के फैसले को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जिसकी सुनवाई पांच सितंबर को तय हुई है। उन्होंने बताया कि जिले राम शर्मा भाजपा में शामिल होकर दोबारा चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।


उन्होंने बताया कि सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के बाद जिले राम शर्मा के भाजपा में शामिल हुए तो उनके लोगों द्वारा पीडि़तों को लगातार धमकाया जा रहा है। हत्याकांड के बाद परिवार को मिली पुलिस की सुरक्षा को हटा लिया गया है। जिसके बाद परिवार के लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एडवोकेट राजेश मलिक ने परिवार को दोबारा सुरक्षा प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस महानिदेशक तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है।


कर्म सिंह के बेटे राजिंदर के अनुसार जिले राम शर्मा खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अगर जिले राम को चुनाव मैदान में उतारा तो सैन समाज इसका विरोध करते हुए सडक़ों पर उतरेगा। कर्म सिंह के बेटे व पत्नी ने कहा कि संविधान के अधिकार के अनुसार उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। जिस पर 5 सितंबर से सुनवाई शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि इंसाफ की यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भी पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्हें अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह जिले राम शर्मा के आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X