Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस और ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन ने आमजन को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

Updated on Tuesday, August 27, 2024 09:23 AM IST

दोपहिया वाहन चालकों को समझाया हेलमेट का महत्व

महिला वाहन चालकों को फ्री बांटे हेलमेट

चंडीगढ़:-पुलिस महानिदेशक सुरेंदर सिंह यादव एवम एस एस पी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एवं डी एस पी ट्रैफिक- एडमिनिस्ट्रेशन,व रोड एंड डेवलपमेंट- नियति मित्तल-के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा और उनकी टीम ने समाजसेवी संस्था ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीन के सहयोग से सेक्टर 20-30 लाइट पॉइंट पर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया । इस मौके दोपहिया महिला वाहन चालकों और बच्चों को हेलमेट भी बांटे गए और महिला चालक और पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनने के लिए अपील की गई।

 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा (इंचार्ज ट्रैफिक पार्क)
ने लोगों को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चालक को निर्धारित स्पीड में चलाना चाहिए। इसके अलावा आमजन को अन्य ट्रैफिक नियमों जैसे कि ट्रैफिक सिग्नल का पालन, लेन ड्राइविंग, उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट का उपयोग करने इत्यादि के बारे में विशेष रूप से बताया गया। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संबंधित संगठनों को भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरा निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सड़क दुर्घटना से बचने के लिए वाहनों के तकनीकी मानकों का पालन करना चाहिए। यातायात नियमों की शिक्षा भी एक महत्वपूर्ण तत्व है जो सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस सिटी ब्यूटीफुल में सड़क दुर्घटना में जीरो डेथ रेश्यो पर वचनबद्ध है और इस दिशा में गंभीरता से प्रयासरत है।

इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाकर यातायात को प्रभाशाली रूप प्रदान किया जा सके।

ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एकजुट होकर यातायात नियमों की शिक्षा का प्रसार करना चाहिए। इसलिए सड़क सुरक्षा को जीवन का प्रमुख अंग बनाने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। सभी चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ आमजन को यातायात नियमों की पूरी तरह से पालना करनी चाहिए। ऐसा करने से ही हम सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकेंगे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X