Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ब्रह्म कुमारीज ऑफ ग्लोबल पीस हाऊस न्यूरोविक्स-द्वारा सावर्जनिक आध्यात्मिक उपचार सत्र का आयोजन

Updated on Monday, April 29, 2013 15:47 PM IST

चण्डीगढ़ - ब्रह्म कुमारीज संगठन की यहां सैक्टर,15-ए स्थित स्थानीय शाखा ब्रह्म कुमारीज ऑफ ग्लोबल पीस हाऊस में न्यूरोविक्स-स्वस्थ जीवनशैली के लिए मानसिक एवं शारीरिक व्यायाम विषय पर एक सावर्जनिक आध्यात्मिक उपचार सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें इस सैक्टर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस सत्र में पंचकूला के बी के गौरव की साईको न्यूरोविक्स तकनीक विज्ञान पर चर्चा एवं अभ्यास किया गया। गौरव साईको न्यूरोविक्स उपचार विज्ञान में पारंगत हैं।

        न्यूरोविक्स विज्ञान एवं उसके लाभ पर प्रकाश डालते हुए बी के गौरव ने बताया कि इस तकनीक में हम अपनी मन की शक्ति के माध्यम से सार्वभौमिक ब्रह्मांडीय ऊर्जा के साथ  मानसिक रूप से खुद को जोड़ते हैं और फिर उसे न्यूरॉन्स के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों में स्थानांतरित करते है। उन्होंने कहा कि हमारे शरीर में विद्यमान सात ऊर्जा बिन्दुओं को न्यूरोविक्स के माध्यम से सक्रिय करके किसी भी प्रकार के रोग से उबरा जा सकता है।

        उन्होंने कहा कि न्यूरोविक्स के माध्यम से लोगों को सिरदर्द,कमजोर दृष्टि, माईग्रेन, दमा, अम्लता, हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप, तनाव, मांसपेशियों की समस्या, हड्डियों को मजबूत बनाने की समस्याओं के लिए आसान एवं व्यावहारिक समाधान मिल गया है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को याददाशत बढ़ाने, एकाग्रता, अनिद्रा आदि के लिए भी समाधान मिला है।

        इस अवसर पर बोलते हुए बहन अनिता ने कहा कि लोगों में लगातार बढ़ रही  एकाग्रता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धित शिकायतों के मद्देनजर न्यूरोविक्स तथा राजयोग का यह सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि नीमानिक (स्मरण) एवं राजयोग के प्राचीन ज्ञान को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई यह एक नवीन तकनीक है। यह तकनीक हमारी समस्त ऊर्जा शक्ति को बनाए रखती है, जो हमें अपना स्वयं का पुरा गुरु बनने में सहायता करती है।

        यहां यह उल्लेखनीय है कि गिनीज विश्व रिकॉर्ड धारक एवं राजयोगी डॉ0 बी के चन्द्रशेखर ने इस न्यूरोविक्स तकनीक की शुरूआत की थी, जिन्होंने राजयोग एवं न्यूरोविक्स अभ्यास के माध्यम से अपने मन की शक्ति को सशक्त बनाकर अपने ही कैंसर, मधुमेह और हेपेटाइटिस-सी का उपचार किया। इस मानसिक अभ्यास से देश एवं विदेशों के कई लोग लाभान्वित हो चुके हैं। 

 

 

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X