Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

ईसाई समुदाय ने सांसद मनीष तिवारी को किया सम्मानित

Updated on Sunday, August 18, 2024 11:50 AM IST

माइनॉरिटीज को पेश आ रही समस्याओं पर सांसद से की चर्चा

सांसद ने समस्यायों को जल्द हल करवाने का दिया आश्वासन


चंडीगढ़:-ट्राइसिटी चर्चस एसोसिएशन (टीसीए) के प्रेसिडेंट लॉरेंस मलिक की अध्यक्षता में चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित सांसद मनीष तिवारी को सम्मानित किया गया। टी सी ए के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शहर के चंहुमुखी विकास के लिए अपील की। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एच एस लकी सहित शिमला और चंडीगढ़ के डायसिस के कैथोलिक बिशप, आदरनीय इग्नाटियस लोयोला मस्कारेनहास, ट्राइसिटी चर्च एसोसिएशन (टीसीए) के अध्यक्ष लॉरेंस मलिक, टीसीए के पदाधिकारी, ट्राइसिटी क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों और चर्चों के पादरी और सदस्य भी उपस्थित थे।

क्राइस्ट द किंग कैथेड्रल, सेक्टर-19, चंडीगढ़ मे आयोजित इस सम्मान समारोह की शुरुआत रेव. ब्रायन एंडरसन की प्रार्थना के साथ हुई। जिन्होंने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। टी सी ऐ की ओर से बिशप, सांसद और सीटीसीसी के अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

टी सी ए के अध्यक्ष लॉरेन्स मलिक ने सांसद मनीष तिवारी के समक्ष मौजूदा राष्ट्रीय सरकार के तहत ईसाई समुदाय और माइनॉरिटीज के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्यायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश मे माइनॉरिटीज को पेश आ रही दिक्कतों पर भी अपने विचार पेश किए।

वहीं पूर्व चेयरमैन माइनॉरिटी कमीशन इमैनुएल नाहर ने कहा कि ईसाई समुदाय भी देश का हिस्सा है, वो भी देश के नागरिक हैं। देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए वो भी मर मिटने को तैयार हैं। फिर उनके साथ भेदभाव क्यों।

वहीं सांसद मनीष तिवारी ने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि सत्र के दौरान संसद में वो माइनॉरिटीज के इन मुद्दों को उठाया जाएगा और उन पर चर्चा की जाएगी। ताकि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया हो सके। मनीष तिवारी और एच.एस. लकी ने अपने स्तर पर भी समुदाय को अपनी सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर फादर प्रेमानंद, पासटर तनुज मसीह, पासटर रणदीप मैथ्यूज, पासटर जगदीश सिंह, पासटर राजेश बालू, यूनस पीटर, पासटर एलीशा मसीह और भी पास्टर, बिशप और फादर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X