Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मनीमाजरा में पहली बार लगा है सी वर्ल्ड कार्निवाल

Updated on Tuesday, August 13, 2024 21:52 PM IST

सुंदर मछलियों का संसार और साथ ही लीजिए सिडनी कार्निवाल का लुत्फ

चंडीगढ़। अगर आप भी जलीय जीवों से मिलना पसंद करते हैं, तो आप रंग बिरंगी कई तरह की मछलियों को देखने के लिए मनीमाजरा के हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचें। यहां चल रहे सिडनी कार्निवाल में आपको मछलियों की खूबसूरत दुनिया के साथ-साथ मेले में कई तरह के उत्पाद देखने के लिए मिल जाएंगे।


सिडनी कार्निवाल के आयोजक अनिल मित्तल ने बताया कि वैसे तो चंडीगढ़ व आसपास के एरिया में कई सारी जगह घूमने और देखने लायक है। लेकिन मनीमाजरा वालों के लिए यह पहला एक्सपीरियंस है, यहां एक मैदान में फिश टनल में इस तरह का आयोजन किया गया है । जो बहुत ही सुंदर डेकोरेशन के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बच्चों के लिए ही नहीं यह हर उम्र के लोगों के लिए घूमने की एक अच्छी जगह है। यहां अपने परिवार के साथ लोगों को घूमने आना चाहिए। उन्होंने बताया कि अमेज़न सी वर्ल्ड कार्निवाल में टाइगर ऑस्कर, एल्बिनो ऑस्कर, फायर ऑस्कर, लेमन ऑस्कर, कॉपर ऑस्कर, रोज़ रेड, शॉर्ट बॉडी एल्बिनो, पेकॉक बास, टेम्सिल बास, रैम्बो चिचिल्ड, वैयाजा सिस्पिलम, मार्बल वैयाजा, ग्रीन टेरर, फायर पैराडाइज, एल्बिनो फायर पैराडाइज, कोस्टा टेट्रा, स्कूल फिश, रेड स्पॉटेड शेवरम, बिग एंजल्स मिक्स, रेड टेल कैट फिश 5 इंच, रेड डेविल 4 इंच, कोई, स्टिंग रे और बिग जैंट गुरमी, मिक्स चिचिल्ड, फ्लावरहॉर्न सहित रेड डेविल एंजल्स जैसी विभिन्न छोटी बड़ी फिश की प्रजातियां पेश की गई है।

 

उन्होंने बताया कि इन फिश टनल और एक्वेरियम में टेम्प्रेचर के साथ साथ पानी के बदलाव का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए बाकायदा विशेषज्ञ केयरटेकर को भी हायर किया गया है। इस बार विशेष रूप से ग्राउंड टनल भी तैयार किया गया है, जिसमें रंग बिरंगी और छोटी बड़ी मछलियां आकर्षण का केंद्र बनेगी । आयोजको का कहना है कि अन्य जगहों में अगर हम एक्वेरियम देखने के लिए जाते हैं, तो वहां काफी महंगी फीस होती है।

 

कार्निवाल की एंट्री फीस ₹30 रखी गई है। उनका कहना है कि जो लोग एनिमल लवर हैं या जलीय जीवों को पसंद करते हैं, उनको यहां जरूर आना चाहिए। क्योंकि यहां रंग-बिरंगे खूबसूरत छोटी बड़ी मछलियां हैं, जिन्हें देखकर काफी अच्छा लगेगा। अनिल मित्तल का कहना है कि फिश टनल तो लोगों को मानो ऐसा लगेगा कि जैसे हम समुद्र के नीचे से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। क्योंकि हर मछली के ऊपर उसका नाम दिया गया है और बच्चे यहां आकर जानकारियां हासिल कर सकते हैं और उनका मनोरंजन भी हो जाएगा।


उन्होंने बताया कि सी वर्ल्ड के साथ ही कार्निवाल में आने वाले लोग न केवल यहां घूम सकते हैं, बल्कि एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह के घरेलू व आउटडोर उत्पाद खरीद भी सकते हैं। इसके अलावा कार्निवाल बच्चे, युवाओं और बुजुर्गों के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं। जिससे वो अपना मनोरंजन कर सकते है। फाइड कोर्ट भी कार्निवाल की खासियत रहेगी।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X