चंडीगढ़ । जीवी एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर गरिमा विपुल खुंगर ने तीज पार्टी का उत्सव होटल सनबीम प्रीमियम चंडीगढ़ में बड़ी धूम धाम से मनाया | जिसमे विशेष अतिथि के रूप में विशिष्ट अतिथि डा, सोम चकर्वर्ती गोल्ड स्पेशलिस्ट इन होम्योपैथिक , दिनेश सरदाना एसडीएस फोटोग्राफी के डायरेक्टर, आशु बजाज सोशल वर्कर व एंकर एंजेल इस कार्यक्रम में शामिल हुए |
इस दौरान 100 से अधिक महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया | ओरा डायमंड सपोर्टिंग पार्टनर रहे और उनकी तरफ से सभी महमानो को गिफ्ट दिए गए| फोटोग्राफी विपुल खुंगर द्वारा की गई । गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इस के दौरान जी वि एंटरटेनमेंट के सब मेंबर्स ने तीज पार्टी का केक काट मनाया | उसके बाद प्रतिभागिओ ने भंगड़ा गिद्धा डी. जे पर डांस करके खूब मनोरंजन किया |
गरिमा खुंगर ने बताया कि इस तरह के पारंपरिक कार्यक्रम करती रहेगी | वो उन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है ।