Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सदाबहार फिल्मी गानों से सजी महफिल, कलाकार हुए सम्मानित

Updated on Sunday, August 11, 2024 21:00 PM IST

सावन के झूल पडे़, अब के बरस सावन में जैसे एक से बढ़कर एक कई सदाबहार गानों की प्रस्तुति देकर गायकों ने श्रोताओं का मन लिया मोह

चंडीगढ़ 11 अगस्त 2024ः जया गोयल सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सावन मास के उपलक्ष्य पर सदाबहार गानों से सजी महफिल का आयोजन समाज सेवी व सोसाइटी की प्रेसिडेंट जया गोयल के नेतृत्व में मनीमाजरा के एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें ट्राईसिटी सहित पंजाब, हरियाणा से आए अव्यवसायिक गायकों ने लिया हिस्सा लिया और एक से बढ़कर सदाबहार गानों को श्रोताओं को समक्ष प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गायको ने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मो रफी, आशा भसोले जैसे प्रतिष्ठत गायकों द्वारा गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में 25 से अधिक अव्यवसायिक गायकों ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर कर्नल (रिटायर्ड) सीएम शर्मा, कर्नल विक्रम सिंह तथा समाज सेवी प्रियंका राठौर ने शिरकत की। इस दौरान उनका स्वागत कार्यक्रम के आयोजक, समाज सेवी सोसायटी की प्रेसिडेंट जया गोयल, तथा सोसायटी के सदस्य उमेश कुमार गोयल व सुशील कुमार गोयल ने पुष्पगुच्छ देकर किया, जिसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 

समाजसेवी व सोसायटी की प्रेसिडेंट जया गोयल ने अपने प्रारम्भिक भाषण में सोसायटी द्वारा किए गए समाज कल्याण कार्यों का विवरण दिया और जया गोयल ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य और श्रोतागणों का आभार जताया, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वे ओम सन्स और जेपी हेल्थकेयर का आभार प्रकट करती हैं। जया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अव्यवसायिक गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के छुपे हुनर को जगजाहिर कर सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठित गायकों को भावपूर्ण श्रद्धांजली देना भी था।

इस आयोजन में एक ओर जहां आंगनवाडी महिलाओं ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक नृत्य नाटी दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब प्रशंसा बटोरी वहीं दूसरी ओर अव्यवसायिक गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक सदाबहार फिल्मी गाने गाकर श्रोताओं का घंटों समां बांधा और खूब तालियां बटोरी। अव्यवसायिक गायकों में संजीत शर्मा व सुनीता धीमान ने मेघा रे मेघा रे; आर्यन कुमार ने आज मौसम बड़ा बेइमान है बड़ा; डॉ अनामिका ने अब के बरस सावन में; कर्नल विक्रम ने मेरे नैना सावन भादो; रानी सुमन ने मेरे कंठ बसो महारानी; डीपी शर्मा ने तू गंगा की मौज में; कंचन जैन ने जवां है मोहब्बत; संजय बख्शी ने तुम ने मुझे देखा; आर सी दास ने छल्लकाए जाम; करमवीर ने नखरे वाली; लिली गुप्ता ने जब छाए मेरा जादू; अशोक डोडा ने दिवाना लेके आया है; पुनीता वर्मा ने आगे भी जाने ने तू; वीना सोफ्त ने दिल में तुझे बसा के; कंचन भल्ला ने बहारों मेरा जीवन; साधना ने ओ सजना बरखा बहार; इंदू ने सावन के झूले पडे़; जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक जया गोयल व गणमान्यों द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन राजबीर द्वारा किया गया था जबकि मंच का संचालन कंचन भल्ला ने किया।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X