Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मां भारती के इस वीर ने 13 साल की उम्र में दे दिया था बलिदान,

Updated on Saturday, August 10, 2024 21:31 PM IST

अब डॉ. कंवल किशोर ने लिखी कहानी देवरिया के लाल शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की

चंडीगढ़, 10 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस से पहले, चंडीगढ़ प्रेस क्लब में भारत छोड़ो आंदोलन के सबसे कम उम्र के शहीद पर डॉ कंवल किशोर प्रजापति द्वारा लिखे उपन्यास के विमोचन समारोह पर जुटे उनके परिवार संग साहित्यकार, माहौल हुआ नम।

भारत को गुलामी से मुक्त कराने के लिए यूं तो हजारों, लाखों देशभक्तों ने अपनी शहादत दी, मगर देवरिया जिले के एक देशभक्त ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं, शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की। जो गांधी जी के आह्वान पर, 'अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन' में कूद गए थे। कहा जाता है कि आंदोलन में हिस्सा लेने के वक्त वे कक्षा 7 के छात्र थे। 14 अगस्त 1942 को वे घर में अपने माता-पिता से अनुमति लेकर स्कूल से पैदल चलते हुए देवरिया पहुंच गए थे। उन्होंने कचहरी की छत पर लगा अंग्रेजों का यूनियन जैक फाड़ कर फेंक दिया था और अपना तिरंगा फहरा दिया था।

एक मासूम बच्चे का यह दुस्साहस देख अंग्रेजों ने विद्यार्थी पर धुआंधार गोलियां चलायीं। मगर आजादी का यह दीवाना गोलियों से छलनी होने के बावजूद भी, मां भारती के जय घोष के साथ तिरंगा फहराने में सफल हुआ और अंत में शहीद हो गया। 13 वर्ष की उम्र में देशभक्ति का ऐसा जज्बा पूरे विश्व के इतिहास में बिरला ही मिलता है।

मुख्य अतिथि भगवानदास मोरवाल ने कहा, इस देश के तो बच्चे भी अपनी जान कुर्बान कर रहे थे, उसे कौन गुलाम रख सकता है, डॉ कंवल किशोर ने शहीद की गाथा को कलमबद्ध किया, यह सराहनीय प्रयास है।

पूर्व आईएएस आरएस वर्मा ने कहा शहीदों को याद रखना चाहिए हमें। इनकी बदौलत हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। डॉ. कंवल किशोर ने बाल शहीद पर उपन्यास लिखकर मील का पत्थर स्थापित किया है। शहीद के भाई रामबड़ाई जी व सत्यनारायण प्रजापति ने भी विद्यार्थी के जीवन पर अपने विचार रखे।

बीपीएचओ के मुखिया सत्यनारायण प्रजापति ने भी डॉ. कंवल किशोर के देशप्रेम से ओतप्रोत उपन्यास की भरकस तारीफ़ की व आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने को कहा ।

समारोह में शहीद के छोटे भाई राम बड़ाई, उनके भाई के पौत्र संजय प्रजापति, जाने माने उपन्यासकार भगवानदास मोरवाल ,एडवोकेट शौकीन वर्मा, सत्यनारायण प्रजापति, रमेश टांक, पूर्व आईएएस आर.एस. वर्मा, डॉ. के.के. वर्मा, बलजीत प्रजापति, नरेश प्रजापति, दिलबाग, जय सिंह वर्मा, डॉ. अजय, रमेश टांक , श्री कृष्ण शास्त्री, दिनेश समाजसेवी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X