Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भारत विकास परिषद-2 की नई कार्यकारिणी घोषणा के साथ मनाई गई तीज

Updated on Tuesday, August 06, 2024 10:10 AM IST

सांस्कृतिक आगाज में महिलाओं ने डाला गिद्दा, बच्चों ने गिटार व बांसुरी, गायन की दी प्रस्तुति


चंडीगढ़ । भारत विकास परिषद् शाखा 2 ने एक ओर जहां अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की, वहीं दूसरी ओर तीज उत्सव को मनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केंद्र सेक्टर 19 में किया गया।


कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर के की गई जिसके पश्चात नई कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई जिसमें हरबिलास गुप्ता को अध्यक्ष, निधि गुप्ता को सचिव, शिवानी गौर को वित्त सचिव, मीनु कौशल को महिला प्रमुख, रीनु मेहंदीरत्ता को संस्कार प्रमुख, पुनीत अबरोल को संपर्क प्रमुख तथा परवेश गुप्ता को सेवा प्रमुख बनाया गया। भारत विकास परिषद, चंडीगढ़ प्रान्त के उच्च अधिकारी पीके शर्मा, भूपेंद्र कुमार, राकेश दत्ता, अनिल कौशल एवं निर्मल अग्रवाल की उपस्थिति में नये पदाधिकारियों ने आने वाले वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।

 


इस अवसर पर परिषद् की पूर्व-2 शाखा ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।


वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद ने तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कविताएं, गिद्दा, बोलिया, डांस किया, जबकि बच्चों ने गिटार, बांसुरी के साथ मंच पर अपनी अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।


इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक सैक्रेटरी मनमोहन कालिया ने बताया कि भारत विकास परिषद एक सेवा-कम-संस्कार उन्मुख, गैर-राजनीतिक सामाजिक-सांस्कृतिक स्वैच्छिक संगठन है जो सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षिक, नैतिक, राष्ट्रीय और आध्यात्मिक सभी क्षेत्रों में हमारे देश के विकास और प्रगति के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देना है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X