Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में चंडीगढ़ से अग्रोहा के लिए बैंड़ बाजे और हजारों की संख्या में अग्रवालों के साथ धूम-धाम से निकली ऐतिहासिक पदयात्रा

Updated on Saturday, August 03, 2024 21:04 PM IST

चंडीगढ़, 03 अगस्त : पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल,हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम जी गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग और की उपस्थिति में हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु और कारों के काफिले के साथ बैंड़ बाजे की धुन पर नाचते गाते ऐतिहासिक पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस भव्य पदयात्रा का नेतृत्व सुप्रसिद्ध भजन सम्राट, अग्रवाल सम्मेलन के ब्रांड एम्बेसडर और श्यामप्रेमी भाई कन्हैया मित्तल कर रहे हैं।

हारे का सहारा फाउंडेशन चंडीगढ़ के सौजन्य से और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सहयोग से आयोजित इस पदयात्रा का शुभारंभ अग्रवाल भवन सेक्टर 30, चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा में चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंगला, महामंत्री प्रदीप बंसल, मुख्य संरक्षक सत प्रकाश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार जगमोहन गर्ग, कोषाध्यक्ष चंद्र गर्ग, महिला अध्यक्षा डॉ शीनू अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी पूजा मित्तल ईशु बंसल,अग्रवाल सभा के प्रधान नंद किशोर जी,सुनील गुप्ता ,अनिल गोयल, कोटा से आये राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल,उनके महामंत्री, उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, लाजपत बंसल, मार्बल मार्केट के प्रधान आनन्द जी, विनोद बंसल, भूषण बंसल और हजारों की संख्या में धर्मपरायण बंधु उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष और आनंद सिंगला और महामंत्री प्रदीप बंसल ने मीडिया को बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महाभारत कालीन दो महान विभूतियों हारे का सहारा खाटू श्याम और महाराजा अग्रसेन जी का परिचय जन जन तक पहुंचाना है,कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना, सर्वसमाज के धर्मपरायण लोगों को अग्रोहा से जोड़ना और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य संगीतमय भजन-कीर्तनों का आयोजन भी होगा।

सम्मेलन के मुख्य संरक्षक सत प्रकाश अग्रवाल और मुख्य सलाहकार जगमोहन गर्ग जगमोहन गर्ग जी ने बताया कि 12 दिनों में 278 किलोमीटर का सफर तय करती हुई यह यात्रा अंततः अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल पहुंचेगी, जहां जोरदार स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कन्हैया मित्तल ने कहा कि यह पदयात्रा न केवल हमारे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह हमें एकजुट होकर अपने कुलदेवी की आराधना करने का अवसर भी प्रदान करती है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस पदयात्रा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भी है। यह यात्रा हमारे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देती है।

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल ने कहा कि समाज हमेशा से ही ऐसे आयोजनों का समर्थन करता रहा है जो सभी को एकजुट करते हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति को सशक्त करने में अवश्य सफल होंगे, भाई कन्हैया मित्तल युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक कार्य कर रहे है अग्रवाल सम्मेलन पूरे तन-मन-धन से उनके साथ है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल जी ने कहा कि यह पदयात्रा हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जो हमें अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंद किशोर जी ने कहा कि हमारे समाज के लिए यह गर्व का क्षण है हम इस भव्य पदयात्रा के साथ अग्रोहा पहुंचेगे औऱ अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करेंगे।

इस ऐतिहासिक पदयात्रा ने चंडीगढ़ के लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है, जो समाज को एकजुट करने और धार्मिक परंपराओं को सजीव रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X