Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

कन्हैया मित्तल करेंगे चंडीगढ़ से तपोभूमि अग्रोहा की 278 किलोमीटर पदयात्रा

Updated on Thursday, August 01, 2024 17:09 PM IST

आयोजक हारे का सहारा फाउंडेशन और सहयोगी संस्था रहेगी अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं समस्त अग्रवाल समाज चंडीगढ़

कन्हैया मित्तल सहित अग्रवाल समाज की ओर से जनता को यात्रा के लिये खुला निमंत्रण

चंडीगढ़, 1 अगस्त - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। सम्मेलन के चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंगला एवं महामंत्री प्रदीप बंसल एवं मुख्य सलाहकार जगमोहन गर्ग जी ने मीडिया को बताया कि कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ से तपोभूमि अग्रोहा के लिए पदयात्रा निकाल रहे हैं।इस पदयात्रा का उद्देश्य निष्काम भाव से हारे के सहारे खाटू श्याम जी के और समाजवाद के महान प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की तपोभूमि अग्रोहा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

मित्तल 3 अगस्त से चंडीगढ़ से यात्रा का शुभारंभ करेंगे और 14 अगस्त को 278 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करते हुए पितृभूमि अग्रोहा में अपनी यात्रा संपन्न करेंगे। चंडीगढ़ में अग्रसेन भवन सैक्टर 30 से यात्रा की रवानगी में अग्रवाल समाज के सैकड़ों की संख्या में अग्र बंधु बैंड बाजे के साथ कारों एवं पदयात्रा करते हुए पंचकूला तक जायेंगे। इस मौके पर आर एस एस के वरिष्ठ प्रचारक  प्रेम जी गोयल,पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल जी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता  एवं समाज की अन्य विभूतियां भी शामिल होंगी।

 

अग्रवाल सभा के प्रधान नंद किशोर जी एवं उनकी टीम सभी अग्र बंधुओं के नाश्ते की व्यवस्था अग्रवाल भवन में करेंगे। इस यात्रा में मार्बल मार्केट, फर्नीचर मार्केट गौ सेवकों एवं अग्रवाल परिवार संगठन के पदाधिकारियों का भी सहयोग रहेगा। चंडीगढ़ से मार्ग में लगभग 2 दर्जन से अधिक पड़ावों व ठहरावों पर मित्तल अपना संकीर्तन करेंगे और हजारों की संख्या में उनके साथ लोग शामिल होंगे, मित्तल सम्पूर्ण जनमानस को इस ऐतिहासिक यात्रा संग जुड़ने का खुला निमंत्रण आप सब के माध्यम से हम दे रहे हैं ।

इस यात्रा के दौरान रात्रि स्टे डेराबस्सी, अंबाला शहर, मोहड़ा, मंधेड़ी, थाना, हथो, सच्चा खेड़ा, सुरेवाला व किरोरी में रहेगा। 6 अगस्त को यात्रा शाहाबाद पहुंचेगी। उनकी पदयात्रा का मार्ग पंचकूला, लालडू, अंबाला कैंट, शाहाबाद, इस्माईलाबाद, पिहोवा, कैथल, कलायत, नरवाना, दनोदा खुर्द, बरवाला भी है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X