Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मौली जागरां और विकास नगर में विकास के नाम पर हो रहा धोखा

Updated on Monday, July 29, 2024 18:17 PM IST

चंडीगढ़ । मौली जागरां और विकास नगर के लोगों की ओर से सांसद मनीष तिवारी से गुहार लगाई गई थी कि यहां की सफाई व्यवस्था राम भरोसे चल रही है । जिसके चलते मौली जागरां और विकास नगर के हालात बहुत ज्यादा खराब बने हुए हैं । यहां पर कभी भी मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है । साथ ही बच्चों के खेलने के लिए पार्क तक नहीं है ।

वहीं भाजपा पार्षद जीतने के बाद एरिया को भूल से गए हैं, इसको संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस के महासचिव वसीम मीर,कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, इमरान मंसूरी सचिव द्वारा,जब यहां का निरीक्षण किया गया तो पाया की हालत बहुत ही दयनीय बनी हुई है । जगह-जगह रोड पर और पार्कों के अंदर गंदा बरसाती पानी कई दिनों से जमा हो रखा है, बच्चों के खेलने के लिए एक भी पार्क घरों के पास नहीं है जबकि मौजूदा पार्कों की हालत ऐसी है कि वह कूड़ेदान बन चुके हैं ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, वहीं सफाई कर्मी हफ्ते में एक बार आते हैं और फोटो खींचकर चले जाते हैं । जिस कारण यहां चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैली हुई है । स्थानीय लोगों में भी इन समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के प्रति भारी रोष नजर आया । स्थानीय लोगों का कहना है कि बिगड़ी सफाई व्यवस्था में ना जाने कब सुधार होगा, उस पर भयानक बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है ।

 

इस मौके पर वसीम मीर ने बताया कि सोमवार को मौली जागरां और विकास नगर पहुंचे जहां इन दोनों गांव का दौरा करने के साथ ही स्थानीय लोगों ने समस्याओं से अवगत करवाया । जिसमें पीने के लिए साफ पानी का उपलब्ध न होना, पार्कों में फैली गंदगी, रास्तों में भी जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और जगह-जगह गंदा पानी खड़ा पाया गया । जिसकी पूरी जानकारी उन्होंने नवनिर्वाचित सांसद तक पहुंचा दी है । वहीं सांसद मनीष तिवारी ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा ।


इस मौके पर कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, कांग्रेस प्रदेश सचिव इमरान मंसूरी,वेलफेयर एसोसिएशन से रामकुमार यादव तथा अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X