संतान प्राप्ति की कारगर तकनीक के बारे में जागरुक करने हेतु हुई वॉकाथन
चंडीगढ़, रविवार 28 जुलाई को सुबह 6 बजे सुखना लेक पर हुई वाकाथान , जानकारी देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रेजिडेंट व् ,मदरहुड के डॉ नीरज कुमार व फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की सदस्य डॉ पूनम व वंदना नरूला ने बताया कि आज के दौर में 6 में से 1 दंपति इनफर्टिलिटी से जूझ रहा है और अमूमन 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं निसंतानता से ग्रस्त होती हैं। शादियों बढ़ती उम्र ,खराब लाइफ़ स्टाइल ,मानसिक तनाव ,नुक्लियर फैमिली प्रेशर व् सफल कैरियर की चिंता के चलते संतान प्राप्ति बड़ा चैलेंज साबित हो रही है :
लेकिन कृत्रिम रूप से गर्भ धारण की प्रक्रिया अब आसान हो गई है, व आईवीएफ तकनीक माता-पिता बनने की चाह रखने वाले दंपति के लिए फायदेमंद हो सकती है।