भारतीय सेना के जवानों के लिए सुषमा बेलेज़ा पर खास ऑफर की घोषणा
चंडीगढ़ । ट्राइसिटी के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर, सुषमा ग्रुप ने अपने गोल्ड सीरीज प्रोजेक्ट सुषमा बेलेज़ा पर भारतीय सेना के जवानों के लिए खास ऑफर देने की घोषणा की है। इस पहल को "21 डेज़ सैल्यूट टू सर्विस" का नाम दिया गया है, जो कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह के मौके पर हमारे वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान को सलाम करने के लिए है। यह खास ऑफर कारगिल विजय दिवस, 26 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सुषमा बेलेज़ा पर सेना के जवानों को विशेष ऑफर मिलेंगे।
इस खास ऑफर पर सुषमा ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रतीक मित्तल का कहना है कि हम भारतीय सेना के जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं, जो हमारे देश की सुरक्षा करते हैं। उनकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है। '21 डेज़ सैल्यूट टू सर्विस' के जरिए, हम उनके बलिदान को सलाम करना चाहते हैं। यह हमारा छोटा सा प्रयास है उन जवानों के लिए जिन्होंने अपनी जिंदगी देश की सेवा में समर्पित की है। हमें उम्मीद है कि यह खास ऑफर उन्हें सुषमा बेलेज़ा में घर का सपना पूरा करने में मदद करेगा।
सुषमा बेलेज़ा अपने शानदार रहने की जगहों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए मशहूर है, जिससे यह घर खरीदारों की पहली पसंद बन गया है। इस पहल के साथ, सुषमा ग्रुप अपनी उच्च गुणवत्ता वाली परियोजनाओं को जारी रखते हुए, सेना के जवानों के प्रति खास आभार प्रकट कर रहा है। यह पहल सुषमा ग्रुप की सेना के जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा को दिखाती है और उनके घर के सपने को पूरा करने में मदद करती है।