Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

मेयर कुलदीप कुमार ने विधिवत रूप से तीज एवं जन्माष्टमी कार्निवाल का किया शुभारंभ

Updated on Thursday, July 25, 2024 21:24 PM IST

चंडीगढ़ में धूूम मचाने के लिए एक बार फिर से कर्निवाल आ गया है। बृहस्पतिवार की शाम यहां चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने विधिवत रूप से इस तीज एवम जन्माष्टमी कार्निवाल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ एरिया पार्षद प्रेमलता और पार्षद जसबीर सिंह बंटी, पुनीत छाबड़ा ( स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के भतीजे) और आयोजक अयोध्या प्रकाश सहित अन्य भी उपस्थित थे। कार्निवाल में यहां अगले लगभग तीन महीने तक लोग तमाम तरह के झूलों का लुत्फ उठा सकेंगे तो वहीं कई तरह के लजीज व्यंजन भी चखने का उन्हें मौका मिलेगा।

मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि शहर में लगाये गए तीज एवम जन्माष्टमी कार्निवाल की सराहना की और कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा ऐसे कार्निवाल में आकर कारीगरों की हौंसला आफजाई करनी चाहिए।

 


आयोजक ए के इंटरप्राइजेज के मैनेजर अयोध्या प्रकाश ने बताया कि कर्निवाल में आकर्षण का केंद्र 115 फीट का विशालकाय फिश वाला प्रवेश द्वार है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कुछ समय पहले लगाया गया कार्निवाल लोगों को बेहद पसंद आया था, खासकर सिंगापुर एयरलाइन का जहाज। जोकि सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। उसी को ध्यान में रखते हुए कुछ नया पेश करते हुए चंडीगढ़ में अनूठे तरह की यह विशालकाय फिश पहली बार बनाई गई है।


कर्निवाल में सिर्फ व्यंजनों के ही 10 स्टाल लगाए गए हैं। इसके अलावा नए झूले, कपड़े, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, आभूषण, क्रॉकरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां दर्शकों के लिए कार्निवाल का भव्य प्रवेश द्वार तैयार किया गया है। वहां रंग-बिरंगी लाइट के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। कर्निवाल का आनंद शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक लिया जा सकता है।


उन्होंने बताया कि आयोजकों की तरफ से इस बार कार्निवाल में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा के पूरी तरह से बंदोबस्त किए गए हैं। यहां झुलों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई है, वहीं किसी भी तरह की अनहोनी की दशा में स्थानीय हॉस्पिटल के साथ अनुबंध किया गया है। हॉस्पिटल की तरफ से एम्बुलेंस तुरंत उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा कार्निवाल में जगह जगह सी सी टी वी और अग्निशमन यंत्र भी इनस्टॉल किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X