Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

भारतीय जनता युवा मोर्चा चंडीगढ़ ने निकाली मशाल जलूस, सेक्टर 17 प्लाजा गूंजा 'जय-जय भारत'

Updated on Thursday, July 25, 2024 21:17 PM IST

युवा मोर्चा ने जवानों के अदम्य साहस और शौर्य का किया स्मरण

चंडीगढ़। कारगिल विजय दिवस पर वीरवार को प्लाजा 17 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वर्ष 1999 में पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के कारगिल में सेना और आतंकियों की घुसपैठ की गई थी और एक बड़े भूभाग पर कब्जा जमाने की तैयारी थी. हालांकि भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को सफल होने नहीं दिया।

25 साल पहले 26 जुलाई को ही भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर अपना तिरंगा लहराया था और युद्ध जीतने की घोषणा की। इसी जीत की याद और सैनिकों के बलिदान के स्मरण में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस भारत की आन-बान और शान का प्रतीक है।

 


चंडीगढ़ में आयोजित विजय दिवस समारोह को खास बनाने के लिए पूर्व संध्या पर अध्यक्ष महकवीर संधू के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वॉर मेमोरियल सेक्टर 3 मे दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया व सेक्टर 17 प्लाजा में मशाल यात्रा आयोजित की। इस महत्वपूर्ण दिवस के विषय में विस्तार से बताते हुए युवा मोर्चा प्रभारी रमेश सहोड़ ने कहा कि 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना के पराक्रम से पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारत की सीमाओं से भगाने पर विवश कर दिया गया था।

 

25 वर्ष पूर्व भारतीय सेना एवं वायु सेना के सम्मिलित अभियान से आपरेशन विजय चलाकर एलओसी स्थित कश्मीर और लद्दाख के बीच स्थित दुर्गम और ऊंची पहाड़ी चौकियों को दुश्मन से खाली करवाया गया।

हालांकि इस युद्ध में भारत के 527 वीर जवान अद्भुत पराकर्म दिखाते हुए बलिदान हुए। परन्तु भारतीय सीमा से दुश्मन को बेदखल कर 26 जुलाई को आज के ही दिन गौरवशाली जीत हासिल की। युवा मोर्चा अध्यक्ष महकवीर संधू व सैकड़ों युवाओं ने माल्यार्पण कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि समर्पित की व उनके बलिदान का स्मरण किया। यह कार्यक्रम भारतीय सेना की वीरता का जश्न मनाते हुए एकता का संदेश सम्पूर्ण भारत वर्ष में पहुंचाएगा।

 

उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा महामंत्री शानू डूबे, उपाध्यक्ष अभय झा, उपाध्यक्ष कमल शर्मा, कंवर राणा, मुकेश मेहरा,मोनू चौधरी,खुशबू वर्मा, वंदना, रोहित भट्ट, कर्णपाल राणा, अनंत चौधरी, मीडिया प्रभारी समीर गुप्ता, सह प्रभारी विनायक बंगिया, एवं युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X