Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एसडी कॉलेज में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण पर चर्चा के लिए आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

Updated on Thursday, July 25, 2024 09:16 AM IST

कॉलेज ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामने आने वाले मुद्दों के समाधान के लिए एंटी डिसक्रिमिनेशन सैल की स्थापना का रखा प्रस्ताव

चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज की ओर से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण पर चर्चा और उसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें विकलांग ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पेंशन, हॉस्टल आवास, पाठ्य पुस्तकों का प्रावधान, एंटी डिसक्रिमिनेशन सैल की स्थापना और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना शामिल था। शिविर में कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जिससे समावेशी और सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता दिखी।


यूटी प्रशासन के समाज कल्याण विभाग के ट्रांसजेंडर सैल के अमित ने शिविर का संचालन किया तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों और पहलों पर बहुमूल्य जानकारी और अंतर्दृष्टि साझा की। भेदभाव के खिलाफ चल रहे प्रयासों को सुनिश्चित करने के लिए, जीजीडीएसडी कॉलेज ने संस्थान के भीतर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सामने आने वाले मुद्दों के समाधान के लिए एक एंटी डिसक्रिमिनेशन सैल की स्थापना और एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा।

 


जीजीडीएसडी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. वीरेंद्र सिंह ने इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के लिए एक सहयोगी और समावेशी वातावरण बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह जागरूकता शिविर यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को वह सम्मान, गरिमा और अवसर मिले जिसके वे हकदार हैं। प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने कॉलेज के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया। हम एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां प्रत्येक व्यक्ति, चाहे व पुरुष है या महिला, मूल्यवान और समर्थित महसूस करे। उन्होंने कहा कि एंटी डिसक्रिमिनेशन सैल की स्थापना और नोडल अधिकारी की नियुक्ति इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


कॉलेज के इक्वल आपरच्युनिटी की प्रभारी गगनप्रीत वालिया ने शिक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा हमारे समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। इस शिविर ने न केवल जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि भविष्य की पहलों की नींव भी रखी है, जिससे ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने सभी छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं। जागरूकता शिविर ने जीजीडीएसडी कॉलेज की समावेशिता और समानता के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा अन्य संस्थानों के लिए मिसाल कायम की।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X