Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

सावन माह का पहला सोमवार: सेक्टर 46 मन्दिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Updated on Monday, July 22, 2024 19:28 PM IST

शिव भक्तों के लिए लगाया खीर मालपुए का लँगर

चंडीगढ़ । पवित्र श्रावण मास, जिसे देवों के देव महादेव की भक्ति के लिए खास माना जाता है और इस माह में पड़ने वाले सोमवार का महत्व अत्यधिक माना जाता है। सावन माह के पहले सोमवार को शहर भर के शिवालयों में शिवभक्तों की धूम मची रही और पूरा शहर शिवमय नजर आया। वहीं सावन माह के पहले सोमवार को सेक्टर 46 के सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी।

हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर समस्त मानव कल्याण की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा की। इस अवसर पर मंदिर में खीर मालपुए का अखंड भंडारा भी प्रभु भक्तों में बांटा गया।


सनातन धर्म सभा के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्रावण मास को बहुत ही पवित्र माना गया है। सावन माह को देवों के भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद ही खास माना जाता है। भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्त पहले सोमवार की अलसुबह से ही मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए थे। अपने आराध्य प्रभु का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइन देखने को मिली। सुबह लगभग 4 बजे मन्दिर का पट खुल गया और मन्दिर प्रबंधन द्वारा विधि विधान से सावन के पहले सोमवार की पूजा अर्चना की गई।


वही इस अवसर पर गायक प्रेम चंदेल ने प्रभु महिमा में अपने नए भजन को समर्पित किया। उन्होंने मंदिर में उपस्थित भक्तजनों को अपनी मधुर आवाज में भोले के भजन भी सुनाए।


इस अवसर पर सनातन धर्म सभा के महामंत्री सुशील सोबत और डीडी शर्मा सहित अशोक भगत, राकेश सेठी व कृष्ण अरोड़ा भी उपस्थित रहे। मंदिर के चारों पुजारी पंडित हरिकिशन, पंडित शैलेंद्र ,पंडित राहुल, पंडित गोपाल भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X