Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

लंगर-भंडारे लगाने वाले तो बहुत हैं, परंतु जरूरत मुफ्त स्वास्थ्य सेवा करने वालों की ज्यादा है : संत बलबीर सीचेवाल

Updated on Monday, July 22, 2024 09:53 AM IST

संत बलबीर सीचेवाल ने लाइफ केयर फाउंडेशन की पूर्व कीमोथेरेपी और प्री-डायलिसिस मुफ्त रक्त परीक्षण सेवा का शुभारंभ किया

चण्डीगढ़ : राज्यसभा सांसद पद्मश्री संत बलबीर सीचेवाल ने आज एनजीओ लाइफ केयर फाउंडेशन की प्री-कीमोथेरेपी और प्री-डायलिसिस मुफ्त रक्त परीक्षण सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंगर-भंडारे लगाने वाले तो बहुत हैं, परंतु जरूरत इस प्रकार की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वालों की ज्यादा है। वे आज यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। ईको बाबा के नाम से ख्यात संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि गरीब लोग आर्थिक हालातों के कारण इलाज तो दूर, अपने शरीर की स्वास्थ्य जांच तक भी नहीं करवा पाते। उन्होंने लाइफ केयर फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे जरूरतमंदों के इस प्रकार के प्रयासों की अत्याधिक आवश्यकता है।

किफायती सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित धर्मार्थ संगठन लाइफ केयर फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक अवतार सिंह और जगतार सिंह ने इस विशेष पहल के बारे में बताया कि ट्राईसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में स्थापित उनके 90 से अधिक प्रयोगशाला संग्रह केंद्रों में कैंसर और किडनी जैसी बेहद खतरनाक बीमारियों वाले मरीजों के लिए हर बार डायलिसिस से पहले किए जाने वाले कुल 37 टेस्ट, सीबीसी (ब्लड सेल टेस्ट) के 22 टेस्ट और केएफटी (किडनी) के 15 टेस्ट सहित टेस्ट किए जाएंगे। कैंसर रोगियों के लिए कीमोथेरेपी से पहले कुल 48 परीक्षण किए जाएंगे, जिनमें 22 सीबीसी (रक्त कोशिकाएं) परीक्षण, 15 केएफटी (किडनी) परीक्षण और 11 एलएफटी (लिवर) परीक्षण शामिल हैं।

 


इस अवसर पर संस्था के कोर मेंबर अमरजीत सिंह चोलंग व पैथोलॉजिस्ट डॉ ईशी शर्मा भी उपथित रहे।
लाइफ केयर फाउंडेशन एक धर्मार्थ प्रयोगशाला संगठन है जो सस्ती सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित है। एनएबीएल प्रयोगशाला भारत सरकार द्वारा एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला है, जहां सभी परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किए जाते हैं। यह सेवा बाजार से काफी कम दरों (75% तक कम दरों) पर की जाती है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X