Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

देश की अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट:हरदीप कौर

Updated on Saturday, July 20, 2024 21:34 PM IST

ट्रस्ट के साथ आया हाईकोर्ट व डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की महिला वकीलों का पैनल

पंजाब के गांवों में लगाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर


चंडीगढ़। पंजाब सहित समूचे देश में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाली दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट ने अब देशभर की अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है। जिसके चलते ट्रस्ट के साथ अब हाईकोर्ट तथा जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकीलों का पैनल आ गया है। जो महिलाओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को अदालतों में लडक़र महिलाओं व समाज के दबे-कुचले वर्ग को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर, चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा तथा मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर को ट्रस्ट की लीगल कमेटी में बतौर सदस्य नियुक्त किया।

 


इस अवसर पर बोलते हुए हरदीप कौर ने कहा कि पंजाब में किए सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि बहुत सी महिलाएं सही गाइडेंस के अभाव में अपने केस हारज जाती हैं या अदालती चक्करों से दूर भाग जाती हैं। ऐसी महिलाओं की मदद के लिए दिशा के वकीलों का पैनल उन्हें मुफ्त परामर्श देगा।


हरदीप कौर ने कहा कि महिला वकीलों की मदद से समय-समय गांवों में कानूनी जागरूकता कैंप लगाकर महिलाओं को उनके सामाजिक व कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।


इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान ने कहा कि आज भी महिलाएं किसी भी केस के बारे में डिसकस करते हुए पुरूष वकीलों से झिजकती हैं। उनका प्रयास होगा कि महिलाओं को सुलभ इंसाफ दिलाने में वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करें।


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर ने कहा कि बहुत सी महिलाएं हाईकोर्ट के नाम से ही घबराकर अपनी लड़ाई को लड़े बगैर ही हार मान लेती हैं। यही नहीं आम जनता को भी आज अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह अपने हितों की रक्षा नहीं कर पाते हैं।


चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ भले ही देश के जागरूक शहरों में से एक है लेकिन यहां पर भी कानूनी जागरूकता का अभाव है। मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह ग्रामीण अंचल से आती हैं। गांवों में पढ़ी-लिखी महिलाएं होने के बावजूद उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।


इस अवसर पर दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर रिमी सिंगला , जनरल सेक्रेटरी मनदीप कौर, रणबीर कौर, प्रसिद्ध गायिका आर दीप रमन, मैडम समाज सेवी सतिंदर कौर, गुनीत कौर , मैडम डिंपल , उमर रावत,+ मनप्रीत कौर, सिमरन कौर और पिंकी समेत कई गणमान्य मौजूद थे

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X