Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5 - एक्सयूज़ मी प्लीज़ के प्रतियोगी लक्ष्य, उन्नति और दिग्विजय चंडीगढ़ में अपने फैन्स से मिले!

Updated on Saturday, July 20, 2024 18:02 PM IST

MTV Splitsvilla X5: ExSqueeze Me Please के इस सीजन की चर्चा पूरे शहर में है। यह अपने विविध और जीवंत प्रतियोगियों के साथ पूरे देश में दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। ग्रैंड फिनाले की ओर हर बढ़ते कदम के साथ रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच लोकप्रिय प्रतियोगी दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य अपने फैन्स से मिलने और उनसे बात करने के लिए चंडीगढ़ पहुँचे। उनके शहर में आते ही हलचल मच गई, और MTV Splitsvilla की भावना जीवंत हो उठी, तथा बहुप्रतीक्षित फिनाले की ओर बढ़ने का जोश और भी ज़्यादा बढ़ गया।

 

MTV Splitsvilla का उत्साह बढ़ाते हुए दिग्विजय, उन्नति और लक्ष्य ने विभिन्न लोकप्रिय स्थानों पर अपने फैन्स से बात की। शहर में उनका सफर सीजीसी लैंड्रान से शुरू हुआ, जहाँ वो 800 से अधिक उत्साहित फैन्स से मिले, उन्हें बिहाइंड-द-सीन स्टोरीज़ बताईं, उनके विचित्र सवालों के साथ एक ओपन फोरम का आयोजन किया तथा दिल खोलकर डांस करते हुए फिनाले की उत्सुकता और ज़्यादा बढ़ा दी। अगले दिन, सीपी67 मॉल, मोहाली में एक डायनामिक मॉल एक्टिवेशन ने समाँ बांध दिया। यहाँ 1500 से ज़्यादा फैन्स ने ज़ोरदार नारे लगाकर दिग्विजय और उन्नति की जीत की कामना की। उन्होंने टाइटल ट्रैक “वाह जी वाह” पर डांस किया और फैन्स के अनेकों सवालों के जवाब दिए। इस शहर से मिले अपार स्नेह ने स्प्लिट्सविलेन्स को भावुक कर दिया और उन्हें हमेशा याद रहने वाली यादें मिलीं।

 

दिग्विजय ने कहा, “चंडीगढ़ मेरा घर है। यहाँ हमारा जो उत्साह से स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत खुशी मिली। हमारे फैन्स ने हमें ढेर सारा प्यार और स्नेह दिया। वो हमारा कितनी गहराई से समर्थन करते हैं, यह देखकर हमारा मनोबल बढ़ जाता है। हमें काफी सम्मानित महसूस होता है।”

उन्नति ने कहा, “चंडीगढ़ में अपने फैन्स के बीच आकर और उन्हें अपने सफर के बारे में बताकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उनकी ऊर्जा और उत्साह देखकर दिल खुशी से भर गया। इन जीवंत लोगों से बात करना और उनका सहयोग प्राप्त करना Splitsvilla में मेरे सफर का सबसे आकर्षक लम्हा है।”

 

लक्ष्य ने कहा, “अपने फैन्स से मिलना और फिनाले के लिए उनका उत्साह महसूस करना एक अद्भुत अनुभव था। चंडीगढ़ में बहुत ऊर्जा है। हमारी यह यात्रा यादगार रही। उनकी मुस्कुराहट और उनके जोशीले नारों ने दिखा दिया कि इस शो ने यहाँ कितना गहरा प्रभाव छोड़ा है। हमारे फैन्स से इस मुलाक़ात ने हमारी पूरी मेहनत को सफल बना दिया।”

देखिए MTV Splitsvilla X5: ExSqueeze Me Please केवल MTV और JioCinema पर शाम 7 बजे से!

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X