Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

खेल और खिलाड़ियों के लिए काम नहीं कर रहा चंडीगढ़ का खेल विभाग - आरडी अत्री

Updated on Saturday, July 13, 2024 19:30 PM IST

-11 करोड़ की लागत से फुटबॉल मैदान को बनाया तिरंगा पार्क, मैदान का साइज किया कम, अब किसी काम में नहीं आ रहा


-खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं, शहर में एक भी फुटबॉल के लिए मैदान नहीं है, न तो एकेडमी के ट्रायल हुए और बच्चे जोड़े गए


चंडीगढ़ - चंडीगढ़ का खेल विभाग एक बार फिर से सवालों के घेरे में हे। स्पोर्ट्स प्लेयर्स पेरेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट आरडी अत्री के साथ अन्य अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि न तो खेल विभाग खेल के लिए काम कर रहा है और न ही खिलाड़ियों के लिए। इस मौके पर चंडीगढ़ की स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के मेंबर एसके गुप्ता व कई पेरेंट्स मौजूद थे।


आरडी अत्री ने कहा कि हमने कई जानकारी आरटीआई के माध्यम से एकत्रित की है। पहले सेक्टर-17 में फुटबॉल ग्राउंड था, जिसे अब तिरंगा पार्क बना दिया गया है। इसे करीब 11 करोड़ की लागत से बनाया गया और फुटबॉल का ग्राउंड छोटा कर दिया। पहले यहां पर राष्ट्रीय स्तर के मैच होते थे, लेकिन अब अभ्यास मैच भी नहीं हो सके। मैदान नियमानुसार नहीं है और यहां चोट का खतरा बना रहता है। इस मैदान को बदलने की पावर किसी के पास नहीं थी, लेकिन बावजूद इसका नक्शा बदल दिया गया।

 


वहीं, दूसरा आरोप ये है कि विभाग ने हर तरह की सहूलियत खिलाड़ियों को देनी बंद कर दी है। पहले एक्सपोजर टूर दिए जाते थे और शिलारू में हाई-एल्टीट्यूड कैंप के लिए भी बच्चों को भेजा जाता था। दो सालों से ये पूरी तरह से बंद है और किसी तरह का मौका बच्चों को नहीं दिया जा रहा। न तो उन्हें ज्यादा कंपीटिशन मिलते हैं और न ही ऐसे टूर। चंडीगढ़ की एकेडमी ने हॉकी में कई ओलिंपियन और फुटबॉल में 50 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी दिए हैं।


उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि खेल विभाग के पास 8 एकेडमी चल रही हैं और अधिकतर में बच्चे भी पूरे नहीं है। विभाग बच्चों को सिलेक्ट ही नहीं कर रहा, जिस वजह से लगातार वो जगह खाली पड़ी हैं। इन बच्चों को खेल के मैदान या स्कूल तक ले जाने के लिए सिर्फ एक ही बस है, ऐसे में कैसे एक बस सभी बच्चों को लेकर जा पाएगी। इससे चंडीगढ़ का प्रदर्शन गिर रहा है और खेलो इंडिया में चंडीगढ़ 18वें पायदान पर है, जबकि पहले चंडीगढ़ बेहतर था। उन्होंने ये भी कहा कि चंडीगढ़ की हालत ऐसी हो गई है कि एक भी मैदान फुटबॉल के लिए नहीं है। सेक्टर-42 में एकेडमी के बच्चे ही अभ्यास कर सकते हैं और सेक्टर-46 में 400 से ज्यादा बच्चे हैं। ऐसे में कैसे कोई अभिभावक अपने बच्चों को फुटबॉल के साथ जोड़ेगा। सेक्टर-7 का मैदान फुटबॉल के लिए दिया ही नहीं जाता और सेक्टर-46 के मैदान को पेरेंट्स की मदद से खेलने लायक बनाया जा रहा है। ये काम चंडीगढ़ के खेल विभाग का है।

 


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे, तो ही कुछ हो सकता है। पिछले कुछ समय में चंडीगढ़ ने खेलो इंडिया के लाखों रुपए लौटा दिए और उसका यूज ही नहीं किया। ये पैसा बच्चों के लिए आया था जिसे विभाग ने लौटा दिया। न तो चंडीगढ़ में डीएसओ के पद पर कोई है और बड़े अधिकारी व्यस्त इतने है कि काम नहीं हो पा रहा। ऐसे में नुकसान बच्चों का हो रहा है।


इस मौके पर हॉकी चंडीगढ़ के सेक्रेटरी अनिल वोहरा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को हॉकी इंडिया ने नेशनल की मेजबानी दी है, जिसके मैच सितंबर में होने हैं। कई बार विभाग से जरूरी काम कराने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक इस दिशा में काम नहीं हुआ। किसी ने अभी तक चर्चा भी नहीं की है कि ये काम कब और कैसे कराना है। यहां के खिलाड़ी अच्छा करते हैं तो सभी को क्रेडिट मिलता है, तो उनके लिए काम सभी क्यों नहीं कर रहे।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X