Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

एनके शर्मा ने जीरकपुर में ट्रिनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

Updated on Monday, April 29, 2013 09:42 AM IST

रकपुर: पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग एवं वाणिज्य) श्री एन के शर्मा ने आज जीरकपुर में ‘ट्रिनिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट’ का उद्घाटन किया। ट्रिनिटी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल है और क्षेत्र का पहला ऐसा अस्पताल है, जो एनएबीएच के नियमानुसार बना है। हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को मेयो, हार्वर्ड एवं क्लेवलैंड क्लीनिक्स स्तर की चिकित्सा देखभाल, सुविधाएं, शोध एवं शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

ट्रिनिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मोहिंदर कौशल ने बताया, ‘मेरा उद्देश्य ट्रिनिटी को एक ऐसा चिकित्सा संस्थान बनाना है, जो भारतीयों के लिए हर दृष्टि से औरों से बेहतर और सस्ता हो। साथ ही अफ्रीका, दक्षिण एशिया एवं एशिया में रहने वाले दुनिया के उन पांच अरब लोगों के लिए उपयोगी हो, जो अमेरिकी चिकित्सा का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। आज केवल दस फीसदी भारतीय ही महंगी दवाइयों का खर्च उठा सकते हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम नि न व मध्यम वर्गीय भारतीयों को किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।’

डॉ कौशल ने आगे बताया, ‘हॉस्पिटल की शुरुआत 100 बैड, 15 से ज्यादा विशेष देखभाल वाले बैड, दो ऑपरेशन थियेटरों के साथ नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट और मल्टी स्पेशलियटी सुविधाओं से युक्त एक अलग सेप्टिक ऑपरेशन थियेटर के साथ हो रही है। साथ ही मरीजों को यहां ऑर्थोपीडिक्स, जोड़ों की आर्थोस्कोपी, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, स्पोटर््स इंजरी एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। ट्रिनिटी हॉस्पिटल में मरीजों को आधुनिक एवं सभी सुख-सुविधाओं से युक्त चिकित्सा व्यवस्था देखने को मिलेगी। नवीन व तकनीकी चिकित्सा पद्धतियों से इलाज किया जाएगा, इसके लिए प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्टाफ की व्यवस्था की गई है।’

हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिडेंटेंट डॉ. कमला कौशल ने बताया, ‘ट्रिनिटी हॉस्पिटल नए विचारों और खोजों को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है। यहां मरीजों का इलाज करने एवं बीमारियों का खात्मा करने हेतु वैज्ञनिक खोजों व पद्धतियों को नए ढंगों से प्रयोग किया जाता है, ताकि मरीजों को कम दर्द के साथ जल्द स्वास्थ्य सुधार मिले। यह दुनिया में अपनी तरह का खास हॉस्पिटल है, जो आधुनिक व पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रयोग से मरीजों को सुलभ व सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करता है।’

उन्होंने बताया कि मरीजों को उचित देखभाल, करुणा एवं प्रतिबद्धता के साथ सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सिद्धांत का पालन करते हुए हॉस्पिटल अपना काम करता है। श्री एनके शर्मा ने जीरकपुर में विश्वस्तरीय अस्पताल स्थापित करने के लिए डॉ. कौशल की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दीं। 

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X