चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में मानव संसाधन के महत्व तथा इस क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वालों को सम्मानित करने के लिए एच आर उत्कृष्टता मान्यता एवं एचआर कॉन्क्लेव का आयोजन 28 जून को किया जा रहा है। पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने आज यहां जारी एक जानकारी में बताया कि वर्तमान औद्योगिक परिवेश में एच.आर. का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। इस विशष पर बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में एक दिवसीय कान्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एचआर कॉन्क्लेव 2024 मान्यता सर्वश्रेष्ठ एचआर अभ्यास एक प्रतिष्ठित सभा है जो दुनिया भर के एचआर पेशेवरों, विचार नेताओं और उद्योग विशेषज्ञों को एक साथ लाती है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध मानव संसाधन प्रोफेशनल के मुख्य भाषण, उभरते मानव संसाधन रुझानों पर पैनल चर्चा, उद्योग विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग, मानव संसाधन उत्कृष्टता को मान्यता देने वाला पुरस्कार समारोह, नवीन मानव संसाधन समाधानों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।