Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

चंडीगढ़

More News

पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए क्षेमा का तोहफा - सुकृति

Updated on Thursday, June 27, 2024 09:33 AM IST

499 रुपए प्रति एकड़ की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध सुकृति 100 से अधिक फसलों के बीमा की सुविधा प्रदान करता है


चंडीगढ़ - इस खरीफ सीज़न में फसलों को सुरक्षित करने के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड ने पंजाब और हरियाणा में ‘प्रकृति’ के साथ अपने प्रमुख फसल बीमा उत्पाद ‘सुकृति’ की उपलब्धता की घोषणा की है। इन योजनाओं की सहायता से इन दो राज्यों में किसानों को 100 से अधिक फसलों को सुरक्षित करने की सुविधा मिलेगी। सुकृति मात्र 499 रुपए प्रति एकड़ की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

पंजाब और हरियाणा के किसानों को फसल उत्पादन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। प्रकृति का प्रकोप इनमें से एक है। अति मौसमी घटनाएँ प्रबल होती जा रही हैं और बढ़ती जा रही हैं। किसानों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और साथ ही फसलों को भारी मात्रा में नुकसान पहुँच रहा है, जिससे उनकीआय की क्षति होती है।

लेकिन, किसान इस खरीफ सीज़न में सुकृति के साथ अपनी आय सुरक्षित कर सकते हैं। क्षेमा सुकृति अपनी तरह का पहला फसल बीमा उत्पाद है। यह किसानों को अद्वितीय सुविधाएँ प्रदान करता है, जिसमें स्वनिर्धारण एक है। सुकृति किसानों को नौ जोखिमों की पूर्व निर्धारित सूची में से एक प्रमुख और एक न्यून जोखिम चुन संयोजित विकल्प प्रदान करता है, जिससे उनकी फसल को नुकसान होने की सबसे अधिक संभावना है। यह चयन जलवायु, क्षेत्र, खेत के स्थान और ऐतिहासिक पैटर्न के आधार पर किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, पंजाब और हरियाणा में किसान ओलावृष्टि और जानवरों के हमलों के खिलाफ अपनी फसलों का बीमा कराने का विकल्प चुन सकते हैं, जो इन राज्यों में बेहद आम हैं। हालाँकि, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में किसान अपनी फसलों को भूस्खलन से बचाने का विकल्प चुन सकते हैं।

सीवी कुमार, चीफ अंडरराइटिंग ऑफिसर, क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, ने कहा, "हम उन चुनौतियों को गहन रूप से समझते हैं, जिनका सामना अक्सर किसानों को करना पड़ता है। और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुकृति को डिज़ाइन करते समय हमने उन बारीक से बारीक कारकों पर विचार किया, जो उनकी बीमा संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। हमारी सुकृति योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी आय में होने वाली क्षति से बचाने में मदद करना है। यह बीमा किफायती और अनुकूलन योग्य है। इस वजह से किसान सुकृति को अपनी ज़रूरत और इच्छा के हिसाब से बना सकता है। इसमें किसानों को अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करके अपनी बीमित राशि बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। इसके अतिरिक्त, हमने किसानों के लिए सुकृति खरीदने और दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित कर दिया है, जिससे यह अधिक सुलभ बन गई है।"



करमबीर सिंह राय, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, क्षेमा जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड, ने कहा, "किसान गूगल प्लेस्टोर से क्षेमा ऐप डाउनलोड कर सकता है और कुछ आसान चरणों का पालन करके सुकृति खरीद सकता है। यह ऐप किसान को अपनी फसल और गाँव का चयन करने, अपने खेत को जियो टैग करने, प्रीमियम राशि और बीमा राशि की जाँच करने, और खरीद प्रक्रिया को पूरा करने के लिए केवाईसी सत्यापन की सुविधा प्रदान करती है। किसानों की सहायता करने के उद्देश्य से क्षेमा ने पॉइंट ऑफ सेल पर्सन (पीओएसपी) नियुक्त किए हैं। किसान अपनी फसलों को खतरों से बचाने के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकता है और सुकृति खरीदने के लिए पीओएसपी के साथ व्यक्तिगत रूप से भेंट भी कर सकता है।"

नौ खतरों में चक्रवात, बाढ़, जलभराव (जलप्रिय फसलों के लिए लागू नहीं), ओलावृष्टि, भूकंप, भूस्खलन, बिजली गिरने से लगी आग, जानवरों के हमले (बंदर, खरगोश, जंगली सुअर और हाथी) और विमान से होने वाली क्षति शामिल हैं।

पंजाब और हरियाणा के अलावा सुकृति अब राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, और केंद्र शासित प्रदेश - पुदुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी उपलब्ध है।

Have something to say? Post your comment
70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

: 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा

सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

: सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित

एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

: एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना

दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

: दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़

भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

: भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

: शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

: श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण

गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

: गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान

श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

: श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर

ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

: ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

X