लगातार दो सालों से एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स को मिल रही अपार सफलता के बाद इस अवॉर्ड्स कातीसरा संस्करण का इंतज़ार बस खत्म होनेवाला है. एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स 2019 का जश्न इस रविवारयानि 24 मार्च को मुम्बई के अंधेरी स्थित सिनेपोलिस थिएटर में शाम को 6 बजे से शुरू होगा.एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स में दिए जानेवाले पुरस्कारों की कुल 30 श्रेणियां होंगी और ये सभी पुरस्कार जूरीद्वारा निर्धारित किए जाएंगे. पिछले दो सालों की तरह ही इस साल भी समारोह में लोगों के मनोरंजनकी ख़ासी व्यवस्था की गई है. डांस करने से लेकर मिमिक्री करने तक मीडिया से जुड़े तमाम लोगअपनी प्रतिभा का मुज़ाहिरा करेंगे.
बहु-भाषी कंटेंट सिनेमा के लिए पहचाने जाने वाले एक्टिंग पावरहाउस एक्टर उपेन पटेल का कहना है कि आज भारतीय उद्योग में एक अभिनेता होना बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि फिल्मों और डिजिटल स्पेस ने रचनात्मक कला और लोगों के लिए कई अभूतपूर्व दरवाजे खोले हैं।
उपेन पटेल ने मुंबई में एक प्रमोशनल इवेंट के दोरान मीडिया से बातचित की!
15 मार्च, 2019 को, ब्रांड्स इम्पैक्ट के निदेशक, अमोल मोंगा और अंकिता सिंह ने विश्व गुणवत्ता संवर्धन परिषद के निदेशक ओम सिंह के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता पुरस्कार का दूसरा संस्करण पेश किया। पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य भारत में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में गुणवत्ता सुधार को प्रोत्साहित करना था.
निर्देशक अनमोल अरोड़ा बुधवार को अपनी लघु फिल्म बी फॉर बैलून जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रियता हासिल की है, को प्रमोट करने के लिए मीडिया के साथ बातचीत की।
अभिनेत्री निहारिका रायज़ादा, जिन्हें ‘टोटल धमाल’ में ऑनस्क्रीन पर देखा गया था, ने कहा है कि बॉक्स-ऑफिस पर एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म की शानदार सफलता के बाद,उन्हें हिंदी फिल्म उद्योग से रोमांचक और दिलचस्प फिल्म ऑफर मिल रहे हैं।
निहारिका रायज़ादा मुंबई में अपने पर्सनल ऐप के लॉन्च के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रही थीं।
शोर्ट फिल्म "बी फॉर बैलून" के निर्देशक अनमोल अरोड़ा का कहना है कि वह अपनी शोर्ट फिल्म के रिलीज को लेकर घबराए हुए थे, जिसको 18 अवार्ड्स और 22 फिल्म सिलेक्शनस मिले हैं. फिल्म निर्माता अनमोल अरोड़ा बुधवार को अपनी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित शोर्ट फिल्म "बी फॉर बैलून" के प्रचार के लिए मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
निहारिका रायज़ादा ने टोटल धमाल में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा और फेंस का दिल जीत लिया हैं, फिल्म ने कुछ दिनों में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
अभिनेता उपेन पटेल कहते हैं कि दोनों देशों को युद्ध के लिए मना करते देख अच्छा लग रहा हैं क्योंकि हमें एक-दूसरे से नहीं, बल्कि आतंकवादीयो से लड़ने की जरूरत है।