लगातार दो सालों से एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स को मिल रही अपार सफलता के बाद इस अवॉर्ड्स का
तीसरा संस्करण का इंतज़ार बस खत्म होनेवाला है. एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स 2019 का जश्न इस रविवार
यानि 24 मार्च को मुम्बई के अंधेरी स्थित सिनेपोलिस थिएटर में शाम को 6 बजे से शुरू होगा.
एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स में दिए जानेवाले पुरस्कारों की कुल 30 श्रेणियां होंगी और ये सभी पुरस्कार जूरी
द्वारा निर्धारित किए जाएंगे. पिछले दो सालों की तरह ही इस साल भी समारोह में लोगों के मनोरंजन
की ख़ासी व्यवस्था की गई है. डांस करने से लेकर मिमिक्री करने तक मीडिया से जुड़े तमाम लोग
अपनी प्रतिभा का मुज़ाहिरा करेंगे.
UFO डिजिटल मीडिया इस अवॉर्ड शो के तीसरे संस्करण का मुख्य स्पॉन्सर है जबकि इसे को-पावर
किया है जाने माने OTT प्लेटफॉर्म Filmeraa ने. अन्य स्पॉन्सर्स में जस्ट चिप्स, ऑरेंज मीडिया
जैसे कई और प्रतिष्ठित ब्रांड्स का शुमार है.
इस अवॉर्ड के संस्थापक रितेश श्रीवास्तव कहते हैं, " एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स का ये तीसरा साल है, मगर
ये पहले से और भव्य और शानदार तरीके से आप सभी के सामने पेश हो जा रहा है. इसे मीडिया और
फ़िल्म इंडस्ट्री से मिल रहे प्रतिसाद और सभी के सहयोग से मैं बेहद ख़ुश हूं. हम सभी के लिए ये एक
बेहतरीन मंच है ख़ासकर ऐसे समय में जब हम मीडिया वालो को समर्पित ये एकलौता अवॉर्ड शो है.&
एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स की स्थापना 2017 में की गई थी. इस अवॉर्ड शो की सबसे बड़ी ख़ासियत ये है
कि ये पूरी तरह से मीडिया को समर्पित है. पिछले दो सालों में हुए आयोजनों के दौरान फ़िल्म और
टीवी की कई हस्तियों ने इन अवॉर्ड्स को अपना सहयोग प्रदान किया था. जो सितारे इन समारोहों में
मौजूद थे, उनमें पंकज त्रिपाठी, अंकिता लोखंडे, पूजा चोपड़ा, दीपिका सिंह, उपेन पटेल, अर्चना
कोचर, सलमान खान के सेक्युरिटी इंजार्ज शेरा का शुमार है.
इनके अलावा, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, मलाइका अरोड़ा, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, डेज़ी शाह,
यामी गौतम ने भी इस अनोखे अवॉर्ड्स शो के लिए अपनी-अपनी तरफ़ से बधाइयां भेजीं. सभी ने
अलग-अलग वीडियो रिकॉर्ड कर एक्सपैंडेबल अवॉर्ड्स की अपार सफलता की कामना की.
24 मार्च को होनेवाले इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द अमेरिका के ऑसम टीवी पर किया जाएगा.