Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

यह देश के लिए दुःख की बात है, निहारिका रायज़ादा का पुलवामा आतंकी हमले पर बयान

Updated on Wednesday, February 20, 2019 16:28 PM IST

अभिनेत्री निहारिका रायज़ादा, जो जल्द ही 'टोटल धमाल' में दिखाई देंगी, ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह देश के लिए दुःख की बात है कि 200 किलोग्राम विस्फोटक ने हमारे जवानों की जान ले ली!

जम्मू-कश्मीर के सबसे घातक हमलों में से, एक में, गुरुवार को सीआरपीएफ के 49 जवान शहीद हो गए, जब जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 100 किलो विस्फोटक से भरी हुई कार ले जाकर सीआरपीएफ जवानों से भरी बस को उड़ा दिया.

पुलवामा आतंकी हमले की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, निहारिका ने कहा, “यह देश के लिए दुःख की बात है कि 200 किलोग्राम विस्फोटक ने एक झटके में हमारे सीआरपीएफ के जवानों को मौत के हवाले कर दिया।  मुझे इस बात का बेहद दुःख है, और मैं उन साहसी पुरुषों के लिए अपना सर गर्व से झुकाती हूँ, उन जवानों की कोई गलती नहीं थी, और फिर भी उन्होंने अपना जीवन खो दिया है”

निहारिका ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तानी नागरिकों पर हमला करने के बजाय आतंकवादी संगठनों पर हमला करना चाहिए,  "इस तरह के हालात में हम  एक पूरे देश की निंदा नहीं कर सकते, माना की  भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध दोस्ताना  नहीं हैं, लेकिन ऐसे वक़्त में हमें आतंकवादीयो पर हमला करना चाहिए, ना की किसी देश पर! हमें हमलावरों पर हमला करना चाहिए न कि एक राष्ट्र पर। एक राष्ट्र में कई प्रकार के लोग होते हैं,  हम एक सांस में सभी को बुरा नहीं बोल सकते।”

उन्होंने कहा, "हमें सोच समझ कर रणनीति बनानी चाहिए, पहले हमें अपने देश की सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए, और फिर हमलावरों को करारा जवाब देना चाहिए”

अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म "टोटल धमाल" पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। यह फैसला पुलवामा आतंकी हमले के बाद आया है जिसमें पिछले हफ्ते सीआरपीएफ के 49 जवानों की जान जाने का दावा किया गया था।

टोटल धमाल के निर्माताओं के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, निहारिका ने कहा, “यह वास्तव में अच्छा संकेत है कि टोटल धमाल फिल्म के निर्माताओं ने पाकिस्तान में अपनी फिल्म को रिलीज न करते हुए अपने जवाओं के प्रति सम्मान दिखाया है। हम उनकी बहादुरी को सलाम करते हैं और हम उनके परिवारों के लिए प्यार और संवेदना भेजते हैं।”

'टोटल धमाल' इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित है, यह 2011 की फ़िल्म 'डबल धमाल' की अगली कड़ी है और 'धमाल' फ़िल्म श्रृंखला की तीसरी फिल्म है।

यह 22 फरवरी, 2019 को रिलीज़ हो रही है।

 

यह देश के लिए दुःख की बात है, निहारिका रायज़ादा का पुलवामा आतंकी हमले पर बयान  

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X