Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

डिस्को डांसिंग स्टार’ में बी.सुभाष के साथ काम करना मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है - नेहा राणा

Updated on Wednesday, February 20, 2019 16:33 PM IST

अभिनेत्री नेहा राणा अपनी आगामी फिल्म ‘डिस्को डांसिंग स्टार’ के साथ हिंदी फिल्म में डेब्यू कर रही हैं, और बताती हैं की बी.सुभाष के साथ काम करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है, जिन्होंने मिथुन चक्रवर्ती स्टारर सफल फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का भी निर्देशन किया है।

फिल्मकार बी. सुभाष के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, जिन्होंने मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का निर्देशन भी किया है, नेहा ने कहा, “बहुत ही शानदार अनुभव था, और इतने बड़े निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इतनी हिट फिल्में दी हैं। मैं बचपन से ही ’लव लव’ और ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ जैसी फिल्में देखती आई हूँ, और मुझे उन फिल्मों के सभी गाने बहुत पसंद थे। इतने बड़े निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात हैं, और एक सपना सच हो जाने जैसा हैं”

फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार की तैयारी के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं कोई ट्रैन्ड डांसर नहीं हूँ, लेकिन हमें इसके लिए बहुत सारे ट्रेनिंग सेशंस किये हैं, जहाँ हमने साल्सा, हिप-हॉप, शास्त्रीय और समकालीन जैसे नृत्य के विभिन्न रूपों की जम की रिहर्सल की हैं, फिल्म में हर तरह के डांस का मिश्रण हैं”

जब नेहा से पूछा गया कि क्या उन्हें कोई दबाव महसूस हो रहा है क्योंकि उनकी पहली फिल्म एक सफल फिल्म की रीमेक है, तो उन्होंने कहा, “हम इसे संभव बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम नए कलाकार हैं, इसलिए हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। हमने वास्तव में इस फिल्म में अपनी मेहनत लगाई है। हमें विभिन्न कोरियोग्राफरों द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।”

फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के बारे में बात करते हुए, नेहा ने कहा, "यह लगभग पूरा हो गया है और फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है।"

अपने दुसरे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए नेहा बोली, “मैं आलरेडी अपनी नेक्स्ट साउथ-इंडियन फिल्म की शूटिंग कर रही हूँ, जिसमे सुभाष हीरो हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी, इसकी मैं उम्मीद करती हूँ. और यह कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी।“

जब नेहा से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड अभिनेत्री से इंस्पिरेशन लेती हैं, तो उन्होंने कहा, “मैं कंगना रनौत से बहुत प्रेरित हूं। मैंने उनके बारे में बहुत सारी बातें पढ़ी हैं। मेरे लिए, वह कुछ अलग ही हैं! मैं वास्तव में उनकी और उनके काम की प्रशंसा करती हूं। वह मुंबई में अकेली आईं और खुद को इस मक़ाम पर पहुंचाया,  मैं भी यही करना चाहती हूं।'

 

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X