Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

रवनीत सिंह के लौंग गवाचा गाने ने मचाई धूम

Updated on Friday, February 08, 2019 10:41 AM IST

चंडीगढ़ - पंजाबी गायक, संगीतकार और एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कलाकार, रवनीत सिंह, काला संघियां (जिला कपूरथला) से हैं, जिनके नवीनतम गीत 'लौंग गवाचा '  को यूट्यूब पर भारी सफलता मिली है, जहां इस गाने को 54 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। एक गायक के तौर पर अपनी यात्रा के बारे में बात करने के लिए आज वे शहर में थे।

चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए, 23-वर्षीय रवनीत ने कहा, 'मैं शुरू से ही एक गायक बनना चाहता था, क्योंकि सिंगिंग मेरा जुनून है। हालांकि, लेकिन मेरे माता-पिता चाहते थे कि पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी करूं। इसलिए, मैंने पहले सिविल इंजीनियरिंग में बीटैक की डिग्री ली और फिर संगीत में अपना करियर बनाया।'

'लौंग गवाचा '  को हाल ही में यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। पंजाब के इस युवा गायक ने अब तक 11 सुरीले गीत गाये हैं। रवनीत ने बताया, 'जब मैंने पहली बार स्कूल में गाया था, तभी मुझे अहसास हो गया था कि यही वो चीज है जो मुझे आगे चलकर करनी है। मेरे पेरेंट्स ने मुझे एक हारमोनियम खरीद कर दिया। मैं अपने उस्ताद जी के साथ प्रेक्टिस करने लगा। मेरा परिवार संगीत को एक कैरियर के रूप में अपनाने के पक्ष में नहीं था, क्योंकि उनको लगता था कि यह इंडस्ट्री बहुत बड़ी है, और आगे की जर्नी कठिन होगी। हालांकि, अब वे मेरी प्रगति से संतुष्ट हैं।'

गायन, लेखन और संगीत रचना को जुनूनी हद तक चाहने वाले रवनीत ने विभिन्न यूथ फैस्टिवल्स में भाग लेना शुरू कर दिया। शास्त्रीय गायन, लोक संगीत और गज़लों जैसी विधाओं में भी हाथ आजमाया। उनके पसंदीदा गायकों में बब्बू मान, गुरदास मान, गुरु रंधावा और गुलाम अली खान उल्लेखनीय हैं।

टी-सीरीज के बैनर तले तैयार 'लौंग गवाचा '  गाने में निर्देशन वी म्यूजिक का है, जो 'लाहौर '  और 'हाई रेटेड गबरू '  जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर है। भले ही रवनीत की बैकग्राउंड संगीत की नहीं है, फिर भी इस युवा गायक ने बहुत ही कम उम्र में संगीत कला में रुचि विकसित कर ली और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्कूल के कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में परफॉर्मेंस देने के दौरान, रवनीत को धीरे-धीरे अपने दोस्तों से वाहवाही मिलने लगी। उस्ताद बड़े गुलाम अली खान, उस्ताद अमीर खान और भारत रत्न भीमसेन जोशी का शास्त्रीय गायन सुनकर बड़े हुए रवनीत को आगे चलकर बब्बू मान और गुरदास मान जैसे बड़े कलाकारों से प्रेरणा मिलने लगी।

एक अनुशासित पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस कलाकार के पिता गुरदीप सिंह एक सरकारी कर्मचारी हैं, मां श्रीमती गुरिंदर कौर एक गृहिणी हैं और उनके एक छोटी बहन है। रवनीत ने ट्रैक 'जट्टां वाले गाने '  के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने 'कॉलेज '  और 'कूल लिप '  ट्रैक पेश किया। फिर 'आई लाइक यू '  और 'लव स्टोरी '  की रिलीज के साथ, रवनीत ने कई दिलों को टच किया। हालांकि, उन्हें सफलता का असली स्वाद मिला 'रीजन्स '  और 'तीली तीली '  ट्रैक्स से।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X