अमृतसर, 6 दिसंबर। पंजाब के निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंद ने कहा है कि पंजाब में उद्योगों की मजबूती के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजनाओं में संशोधन करके एक माह के भीतर लागू किया जाएगा ताकि पंजाब में उद्योगों व उद्योगपतियों की राह सरल हो सके।
पहली बीटीएम ट्रॉफी अंडर-15 (जन्म तिथि की कटौती .01-01-2010 है) लीग क्रिकेट टूर्नामेंट बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला (चंडीगढ़), चैंप्स क्रिकेट ग्राउंड, डी मार्ट, पीरमुछल्ला और टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकुला में 23 दिसंबर से शुरू होगा
अमृतसर। केंद्र सरकार द्वारा लद्दाख को यूटी का दर्जा दिए जाने के बाद यहां का विशेष कारोबार अब देश के दूसरे हिस्सों में भी फैलने लगा है। लद्दाखी महिलाएं अब अपने राज्य से बाहर आकर पड़ोसी राज्यों में भी कारोबार करने लगी हैं। अमृतसर में आज से शुरू हुआ पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में लद्दाख से आए हुए कारोबारियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। पिछले साल आयोजित किए गए पाईटैक्स के दौरान यहां केवल तीन कारोबारी आए थे।
Amritsar | Ladakh after getting UT status by the central government, has now started spreading its trade to other parts of the country. Women from Ladakh are becoming independent and has started doing trade in neighbouring states as well.
अमृतसर। अमृतसर के रंजीत ऐवेन्यू में बृहस्पतिवार से शुरू हुए पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो में आने वाले दिव्यांगों तथा बुजुर्गों की सुविधा के लिए जिला रैडक्रास सोसायटी के सहयोग से व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी। अमृतसर की जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने आज यहां पाईटैक्स का दौरा करने के बाद रैडक्रास सोसायटी तथा पाईटैक्स प्रबंधकों की सराहना करते हुए कहा कि इससे मेले में आने वाले दिव्यांगों तथा बुजुर्गों को मेले में घूमना आसान होगा।
बिरला बालिका विद्यापीठ ने बीईटी इंटरस्कूल अंडर-19 बालिका बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरला स्कूल पिलानी की टीम को 66-0 के अभूतपूर्व स्कोर से हराया। यह प्रतियोगिता 4 से 5 दिसंबर तक बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी के खेल मैदान में आयोजित की गई।
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 28 नवम्बर 2024 को इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में उन्ही विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी जिन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था |
बिरला स्कूल, पिलानी के 39 जीवविज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी के छात्रों ने बिट्स पिलानी के बायोलॉजिकल साइंसेज लैब्स का दौरा किया, जहां उन्हें प्रयोगों और शोध उपकरणों के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।