बिरला शिक्षा न्यास के तत्वाधान में बिरला स्कूल पिलानी में 3 दिसबंर को इंग्लिश लैंग्वेज कार्निवल ( पेंटांगुलर) का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि बिरला शिक्षा न्यास के शिक्षा निदेशक (रिटायर्ड मेजर जनरल ) एस.एस. नायर ( ए वी एस एम ) ने विद्यालय के संगीत समूह के साथ संस्कृत श्लोकोच्चारण एवं सरस्वती वंदना सहित दीपप्रज्ज्वलन द्वारा किया।
‘पेंटागुंलर’ का विचार विद्यार्थियों में भाषा सम्प्रेषण को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिरला शिक्षा न्यास के निदेशक रिटायर्ड मेजर जनरल एस एस नायर द्वारा दिया गया ।
लैंग्वेज कार्निवल पेंटांगुलर में बिरला शिक्षा न्यास के छहों विद्यालयों बिरला स्कूल पिलानी, बिरला बालिका विद्यापीठ, बिरला शिशु विहार, बिरला पब्लिक स्कूल ( पिलानी ), बिरला पब्लिक स्कूल ( गंगानगर ), बिरला पब्लिक स्कूल ( किशनगढ़ ) के लगभग 525 विद्यार्थियों ने अपने भाषायी कौशल का परिचय दिया ।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संप्रेषण का माध्यम बनी अंग्रेजी भाषा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दो कैटेगरी ( ओपन एवं क्लोज ) में पाँच - पाँच गतिविधियों का संचालन किया गया ।
क्लोज कैटेगरी में पोइट्री रेशिटेशन, एक्सटेम्परी, स्टोरी टेंलिग, रोल प्ले, ऐस्से राइटिंग गतिविधियाँ की गईं वहीं ऑपन कैटेगरी में डिक्टेशन, एक्सटेम्परी एवं ग्रुप डिस्कशन हुआ ।
मुख्य अतिथि एस एस नायर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अच्छे भाषा समन्वयक बनने का आह्वान किया, चिन्ताओं से मुक्त होकर अपना श्रेष्ठ देने का संदेश दिया ।
इस कार्यक्रम में डॉ एम कस्तूरी ( नेशनल अवार्डी, प्रबंधक, बिरला बालिका विद्यापीठ), अचला वर्मा ( प्रभावी प्राचार्या, बिरला बालिका विद्यापीठ ), पवन वशिष्ठ( प्राचार्य, बिरला शिशु विहार ), काजल मारवाहा (प्राचार्या, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी ), एस के बरार(प्रधानाध्यापक, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी ), भूपन शर्मा ( प्रधानाध्यापक, डे विंग जूनियर, बिरला स्कूल पिलानी ) ने अपनी उपस्थिति द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया ।
विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक एस पी आनंद ने इस लैंग्वेज कार्निवल पेंटांगुलर के संचालक वी.के. मिश्रा एवं सह संचालक शिवानी गुप्ता को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए बधाई दी।
वी के मिश्रा एवं शिवानी गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों की समूह भावना , कार्य एवं संस्था के प्रति निष्ठाभाव को दिया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यार्थियों में इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति रुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से प्रेरणा स्वरूप, उत्तमप्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को पुरस्कार स्वरूप नकदराशि प्रदान की गई।