बी के बिरला उच्च शिक्षण संस्थान ,पिलानी में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविधालय निदेशक डॉ एस एन प्रसन्ना कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि नशा एक ऐसी सामजिक बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। महाविधालय जी ऍम कमर्शियल के के पारीक ने विद्यार्थियों को कहा कि सरकार इन पीड़ितों को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाती है,नशा मुक्ति के लिए हमें बहुत से प्रयास करने की जरूरत है। इसके साथ महाविधालय प्राचार्य डॉ विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे के कारण लोग दिन प्रतिदिन हिंसा ,शोषण जैसे अमानवीय कार्य हो रहे है ,इसलिए हमें नशे से दूर रहकर समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करना चाहिए। महाविधालय के 100 गज की परिसीमा तक तम्बाकू मुक्त परिसर (गैर धूम्रपान क्षेत्र) बनाने हेतु आवश्यक पोस्टर ,बैनर लगाए गए। महाविधालय के सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान के इस अवसर पर तम्बाकू का सेवन नहीं करने की और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली।