Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

उद्योगपतियों के हित में एक माह के भीतर लागू होगी ओटीएस योजनाएं: तरुणप्रीत सोंद

Updated on Saturday, December 07, 2024 10:48 AM IST

एक जिला एक उत्पाद को मिलेगी नई पहचान

उद्योग मंत्री ने 18वें पाईटैक्स का किया उद्घाटन

पंजाब की औद्योगिक नीति में बदलाव करके बनाया जाएगा सरल


अमृतसर, 6 दिसंबर। पंजाब के निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंद ने कहा है कि पंजाब में उद्योगों की मजबूती के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजनाओं में संशोधन करके एक माह के भीतर लागू किया जाएगा ताकि पंजाब में उद्योगों व उद्योगपतियों की राह सरल हो सके।

सोंद शुक्रवार को अमृतसर में शुरू हुए 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के औपचारिक उदघाटन के अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में अधिकतम निवेश आकर्षित करने के लिए देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी।

सोंद ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक नीति में भी कई तरह के संशोधन करके उसका सरलीकरण किया जा रहा है। भविष्य में उद्योगपतियों को औद्योगिक नीति में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
सोंद ने कहा कि पंजाब इज ऑफ डुइंग बिजनेस के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में चल रहे एमएसएमई रोजगार सृजन में पंजाब सरकार का सहयोग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास के मामले में हुए सर्वेक्षणों में पंजाब भारत के पहले तीन राज्यों में शामिल है।सरकार का प्रयास है कि एक जिला एक उत्पाद को नई पहचान दी जाए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीएचडीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि पिछले 119 वर्षों से पीएचडीसीसीआई औद्योगिक क्रांति में सहयोग करते हुए देश की उन्नति में भागीदार बनता रहा है। चैंबर का हमेशा प्रयास रहा है कि उद्योगों तथा सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए नए उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए।  

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पाईटैक्स का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पिछले साल यहां 500 के करीब स्टाल लगाए गए थे इस बार यहां 600 से अधिक कारोबारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हुए हैं। इस अवसर पर विधायक जीवन जोत कौर, जसबीर संधू के अलावा पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सैक्टरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता, डिप्टी सैक्टरी जनरल नवीन सेठ, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X