Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजनाबंदी - डॉ. रवजोत सिंह

Updated on Tuesday, December 03, 2024 17:58 PM IST

कैबिनेट मंत्री ने 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

8 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा साफ पानी - मई 2025 तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य

फगवाड़ा/चंडीगढ़ 3 दिसंबर - पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसके तहत भविष्य में पानी की कमी का सामना कर रहे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड द्वारा पीने वाले पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय निकाय मंत्री ने आज फगवाड़ा में 4.35 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि नगर निगम और नगर कौंसिल में जल सप्लाई से संबंधित अधिकारियों को संपूर्ण अध्ययन के बाद विस्तृत रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 4.35 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से संतोखपुरा, गोबिंदपुरा, कोठरा, नकोदर रोड, पुरेवाल नगर और खलवाड़ा रोड के 8 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल की सप्लाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए 9 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जिसमें 1 हजार से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। इस पूरा प्रोजेक्ट 27 मई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर फगवाड़ा नवनीत कौर बल्ल को प्रोजेक्ट की प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा ताकि इसे समय पर पूरा कर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट के संबंध में पाक्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरनूर सिंह मान, दलजीत राजू व अन्य मौजूद रहे।

कैप्शन- स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह 4.35 करोड़ रुपये की लागत वाली वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट ट का शिलान्यास करते हुए ।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X