पिलानी - बिट्स पिलानी परिसर के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा रिसर्च को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सेज जर्नल्स अवेयरनेस और सेज रिसर्च मेथड्स के रिर्सच से सम्बंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया इस कार्यशाला का संचालन प्रोफेसर पुष्प लता, मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर एन.वी.एम. राव, वरिष्ठ प्रोफेसर और डीन प्रशासन, पिलानी परिसर, सम्मानित अतिथि तथा रिर्सोस परसन्स के रूप में श्री कीर्त राज फागना, उत्तर भारत के उप प्रबंधक और श्री मनोज कुमार गुप्ता, उप प्रबंधक, प्रशिक्षण और विश्लेषण, सेज पब्लिशर्स उपस्थित रहे ।
प्रो. एन.वी.एम. राव ने कार्यशाला की पहल की सराहना की और समकालीन अनुसंधान प्रथाओं के लिए इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। उन्होंने रिर्सच प्रतिभागियों को अपने शोध में गुणवत्ता बढ़ाने के अवसर का उपयोग करने और नैतिक अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
श्री कीर्त राज फागना और श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कार्यशाला का संचालन किया जहां उन्होंने सेज अनुसंधान विधियों और सेज पत्रिकाओं के बारे में जागरूकता का एक व्यावहारिक प्रदर्शन पेश किया। इंटरैक्टिव सत्र ने मजबूत अनुसंधान के लिए सेज के संसाधनों का लाभ उठाने में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की।
प्रोफेसर संगीता शर्मा, विभागाध्यक्ष मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग ने सम्मानित अतिथि और रिर्सोस परसन्स का स्वागत किया और अपने संबोधन में उन्होंने अनुसंधान उत्कृष्टता में स्कॉलरी रिर्सोसेस की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला ।
कार्यषाला के माध्यम से अनुसंधान उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और प्रमुख शैक्षणिक संसाधन प्रदाताओं के साथ सहयोग के लिए बिट्स पिलानी के संकल्प की पुष्टि की।