28 ,फरवरी ,2025। पिलानी। विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल , पिलानी में 24 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं । विद्यालय के विजय सभागार में 24 और 25 फरवरी को विशेष सभा का आयोजन कर भारत के महानतम वैज्ञानिक ,नोबेल पुरस्कार विजेता, सीवी रमन के विज्ञान में योगदान पर परिचर्चा हुई तथा 25 को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित क्विज कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें कनिष्ठ वर्ग से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक के छात्र सम्मिलित हुई ।