Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

बिरला शिशु विहार के विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

Updated on Thursday, February 27, 2025 19:29 PM IST

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बिरला स्कूल पिलानी में 27 फरवरी 2025 को आयोजित कार्यक्रम में बिरला शिशु विहार पिलानी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बिरला शिक्षण संस्थान द्वारा पिलानी में संचालित विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता समन्वयिका श्रीमती किरण सोनी ने बताया की
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बिरला शिशु विहार की कक्षा 6 की अक्षिता, कक्षा 7 की अंशिका और कक्षा 8 की आयशा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके पोस्टर विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हुए रचनात्मक और आकर्षक थे।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 6 की वंदना, कक्षा 7 की स्कन्दा और कक्षा 8 की अनुषा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके स्लोगन विज्ञान के महत्व को सरल और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते थे।

बिरला शिशु विहार के प्रधानाचार्य श्री पवन वशिष्ठ ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा प्रतियोगिता समन्वयिका श्रीमती किरण सोनी का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X