Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

अभिनेत्री, इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Updated on Thursday, February 27, 2025 19:43 PM IST

 
उज्जैन/मुंबई (अनिल बेदाग) : प्रसिद्ध अभिनेत्री, मॉडल और इन्फ्लुएंसर  एकता जैन ने हाल ही में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इस पावन स्थल की दिव्यता और भव्यता से वह अत्यंत आनंदित और भावविभोर हो गईं। बाबा महाकाल के दर्शन मात्र से उन्हें आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। मंदिर परिसर में गूंजते मंत्रों और भक्तों की श्रद्धा ने उन्हें एक अनूठी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। विशेष रूप से महाकाल की भव्य आरती का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा, जिससे उनके मन और आत्मा को गहन शांति प्राप्त हुई।
 
अपनी यात्रा के दौरान एकता जैन ने भोपाल और इंदौर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का आनंद उठाया। इंदौर में उन्होंने प्रसिद्ध पोहा, दूध और जलेबी का स्वाद चखा और इसकी सराहना की। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के स्थानीय भोजन का स्वाद लाजवाब और अनूठा होता है, जो यहां की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है।
 

 
 
इसके अलावा, एकता जैन ने इंदौर शहर की स्वच्छता पर भी चर्चा की और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इंदौर अपनी स्वच्छता और सुव्यवस्थित माहौल के लिए पूरे देश में मिसाल बना हुआ है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की जागरूकता की प्रशंसा करते हुए सभी को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
 
एकता जैन की यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा न केवल उनके लिए बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी प्रेरणादायक रही। उनकी यह यात्रा मध्य प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को एक बार फिर सुर्खियों में लाने में सहायक साबित हुई।
 
एकता जैन ने अपने अभिनय और एंकरिंग करियर में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं और वे लगातार विभिन्न मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान भोपाल में आयोजित अंताक्षरी शो के लिए निर्माता और एंकर कुमार, ऋद्धि कुमार और नेहम कुमार का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X