Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

नेशनल

More News

सीएसआईआर-सीरी में एमएसएमई प्रायोजित "उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला" का आयोजन

Updated on Thursday, February 27, 2025 19:32 PM IST

पिरामल फाउंडेशन, बगड़ के दिव्यांग एवं सामान्य प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की

पिलानी, 26 फरवरी 2025: उद्यमशीलता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में "एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला" का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और संभावित उद्यमियों को उद्यमिता की अवधारणा, उसकी संभावनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में छात्र, छात्राओं, परियोजना सहायकों, शोधकर्ताओं, कर्मचारियों के अतिरिक्त विशेष रूप से पिरामल फाउंडेशन, बगड़ (जिला-झुंझुनू) के दिव्यांग एवं सामान्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। गौरतलब है कि पिरामल फाउंडेशन सामाजिक बदलाव लाने के लिए सरकारी प्रणालियों को सशक्त बनाने तथा हाशिए पर मौजूद दिव्यांगजनों एवं अन्य समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु कार्य करता है। इस कार्यशाला के माध्यम से ऐसे संस्थानों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना भी उद्देश्य रहा।

 

कार्यशाला में प्रोफेसर ज्योति टिकोरिया, प्रबंधन विभाग, बिट्स पिलानी, ने सरकार एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं इनक्यूबेशन सेंटरों की जानकारी साझा की। सायंकालीन सत्र में वरिष्ठ प्रोफेसर आर्य कुमार, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग, बिट्स-पिलानी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वरोजगार और वित्तीय रणनीतियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर दोनों अतिथि वक्ताओं को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व प्रातःकालीन सत्र में सीएसआईआर-सीरी पिलानी के वैज्ञानिक डॉ बी ए बोत्रे ने दिव्यांगजनों हेतु विकसित ई-ट्राईसाइकिल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के उपायों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला का समापन प्रोफेसर चंद्रशेखर, पूर्व निदेशक, सीएसआईआर-सीरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X