Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 10 किलो हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Friday, February 21, 2025 10:02 AM IST

— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब पुलिस पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

— गिरफ्तार आरोपी हरमनदीप पाकिस्तान-आधारित तस्कर चाचा बावा के सीधे संपर्क में था: डी.जी.पी. गौरव यादव

— पाकिस्तानी तस्कर चाचा बावा ड्रोन के जरिए सीमा पार से हेरोइन भेजता था

अमृतसर, 19 फरवरी - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत चल रही नशे के खिलाफ जंग के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
यह जानकारी बुधवार को यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव घुम्मनपुरा का निवासी है। आरोपी से हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पी बी 02 ई डबल्यू 5675), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है।

डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी हरमनदीप के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से संबंध हैं और हाल ही में उसे पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वह राम तीर्थ रोड, मोड़ गांव काले के पास डेरा राधा स्वामी, अमृतसर में किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा है।

इस सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. अमृतसर ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया और अमृतसर के राम तीर्थ रोड पर एक विशेष पुलिस नाके पर आरोपी हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

डी.जी.पी. ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लगातार पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा, जिसने राज्य में अन्य जगहों पर आपूर्ति करने के लिए अटारी क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी थी, के सीधे संपर्क में था।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने और इस नशा तस्करी रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और नशीले पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इस संबंध में, पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 8, दिनांक 18.02.2025 को मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X