मुंबई (अनिल बेदाग) : रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अब केवल फिल्मों का उत्सव नहीं रहा, बल्कि यह सिनेमा, फैशन और वैश्विक कला का वह अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है, जहाँ दुनिया भर की नामचीन हस्तियाँ अपनी मौजूदगी से इतिहास रचती हैं। किंगडम ऑफ सऊदी अरब में आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में शिरकत करना अपने आप में एक उपलब्धि माना जाता है।