Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

तमन्ना भाटिया का इम्पैक्टफुल अवतार, वी. शांतराम बायोपिक में निभाएंगी लेजेंड्री जयश्री की भूमिका

Updated on Monday, December 15, 2025 10:18 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार, अभिनेता और परिवर्तनकारी कहानीकार वी. शांतराम की जिंदगी पर आधारित भव्य बायोपिक “वी. शांताराम ” का फर्स्ट लुक लॉन्च होते ही इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ गया है। हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी के वी. शांतराम की भूमिका निभाने की घोषणा ने फिल्म को चर्चा में ला दिया था। अब मेकर्स ने एक और बड़ा खुलासा किया है—तमन्ना भाटिया इस फिल्म में सिनेमा की आइकॉनिक अदाकारा जयश्री के रूप में नजर आएंगी।
 
रिलीज़ किए गए पोस्टर में तमन्ना गुलाबी नौवारी साड़ी में दिखाई दे रही हैं, पारंपरिक मराठी सौंदर्य और गरिमा का बेहतरीन प्रदर्शन करती हुईं। यह लुक दर्शकों को उस दौर की याद दिलाता है जब भारतीय सिनेमा अपनी पहचान मजबूत कर रहा था और जयराम जैसी अभिनेत्रियाँ अपनी कला से स्क्रीन पर जादू बिखेर रही थीं। “डॉ. कोटनिस की अमर कहानी,” “शकुंतला,” “चंद्राराव मोरे,” और “दहेज” जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की मिसाल आज भी दी जाती है। साथ ही वे वी. शांतराम की दूसरी पत्नी और रचनात्मक सहयात्री भी थीं।
 
तमन्ना ने अपनी भूमिका पर कहा,
“इतिहास में दर्ज एक कालजयी हस्ती को पर्दे पर निभाना मेरे लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। वी. शांतराम की दुनिया को महसूस करते हुए मुझे भारतीय सिनेमा के विकास की एक अद्भुत यात्रा देखने को मिली।”
 
राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत शिरीष देशपांडे कर रहे हैं। यह बायोपिक साइलेंट फिल्मों से लेकर भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग तक शांतराम जी की क्रांतिकारी यात्रा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X