Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

मूनव्हाइट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 8वें अध्याय में अनूप जलोटा की गरिमामयी मौजूदगी

Updated on Monday, December 22, 2025 10:12 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई के मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित 8वें मूनव्हाइट फिल्म्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का अवार्ड समारोह सिनेमा, संगीत और संवेदनाओं का यादगार उत्सव बन गया। इस भव्य आयोजन में पद्मश्री अनूप जलोटा की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। भजन सम्राट ने न सिर्फ विजेताओं को बधाई दी, बल्कि आयोजक देवाशीष सरगम राज के प्रयासों की भी मुक्तकंठ से सराहना की।
 
कार्यक्रम में फिल्म और कला जगत की दिग्गज हस्तियों—धर्मेंद्र, मनोज कुमार, असरानी, मधुमति, पंकज धीर और सतीश शाह—को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगीत ने भी शाम को संजीवनी दी—गायक संजय शांगलु की प्रस्तुति और जमसाज़ बैंड की “तेरी दीवानी” जैसी परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सुहर्ष राज ने अपने लोकप्रिय म्यूज़िक वीडियो “काफ़िर दीवाना” की पंक्तियाँ गाकर समां बांध दिया।
 
अंतरराष्ट्रीय सहभागिता इस फेस्टिवल की पहचान बनी, जहां रूसी फिल्मकार एवगेनी श्मेलेव को सम्मानित किया गया। न्यूज़ीलैंड, अमेरिका और भारत की फिल्मों—स्ट्रैंडेड पर्ल, नानक चिंता मत करो, खोज, जूल्स, मैरियोनेट, और द फैमिली फोटो—को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिले। जूरी में अनूप जलोटा, जसपिंदर नरुला, दिलराज कौर और पंडित सुवाषित राज जैसे नाम शामिल रहे।
 
इस अवसर पर देवाशीष सरगम (राज) ने एक नई फिल्म बतौर निर्देशक साइन करने की घोषणा भी की, जिसे साउथ के निर्माता-अभिनेता आनंद नायडू प्रोड्यूस करेंगे।यह  एमडब्लूएफआईएफएफ की रचनात्मक उड़ान का नया अध्याय है।
 
अनूप जलोटा ने कहा, “आठ साल में यह फेस्टिवल लगातार बड़ा हुआ है। शॉर्ट फिल्मों को यहां जो मंच मिलता है, वह सराहनीय है।” वहीं देवाशीष सरगम ने भावुक होकर कहा, “यह सिर्फ फिल्म फेस्टिवल नहीं, बल्कि सपने देखने वालों का मंच है। अनूप जलोटा जी का आशीर्वाद मेरे लिए मार्गदर्शन है।”
 
एमडब्लूएफआईएफएफ 2025 ने साबित कर दिया कि सिनेमा सिर्फ दृश्य नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और सपनों का उत्सव है—और यह उत्सव हर साल और ऊंचा उड़ान भर रहा है। 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X