Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

आशीष विद्यार्थी के प्रेरक शब्दों ने ‘प्राइमर्स’ में भरी नई ऊर्जा

Updated on Monday, December 22, 2025 10:09 AM IST

 
आशीष विद्यार्थी की ज़िंदगी, ज़ज़्बा और दूसरी इनिंग्स की प्रेरणा
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जो सिर्फ़ पर्दे पर किरदार नहीं निभाते, बल्कि ज़िंदगी के हर पड़ाव को पूरे मन से जीने की प्रेरणा भी देते हैं। आशीष विद्यार्थी उन्हीं में से एक हैं। सशक्त अभिनय, गहरी आवाज़ और विचारों की स्पष्टता के साथ उन्होंने न केवल सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि समय के साथ खुद को लगातार नया गढ़ते भी रहे।
 
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने अपने करियर में खलनायक से लेकर संवेदनशील चरित्रों तक हर रंग को जीवंत किया है। लेकिन उनकी असली पहचान आज उस इंसान के रूप में उभरती है, जो बदलाव से डरता नहीं, बल्कि उसे अपनाता है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर, ट्रेनर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी खुद को स्थापित किया है—यह साबित करते हुए कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती।
 
अनंता क्वेस्ट के मंच पर जब आशीष विद्यार्थी ने अपनी मुस्कान, आत्मीयता और जीवन के अनुभव साझा किए, तो माहौल में एक अलग ही ऊर्जा महसूस हुई। “पिक्चर अभी बाकी है” सिर्फ़ उनका डायलॉग नहीं, बल्कि उनका जीवन-दर्शन है। यह वाक्य उन सभी लोगों के लिए उम्मीद बनकर उभरा, जो अपने जीवन के दूसरे अध्याय को लेकर सवालों और संभावनाओं के बीच खड़े हैं।
 
उन्होंने अपने सफर की ईमानदार कहानियों के ज़रिए यह बताया कि हर मोड़ एक नया अवसर लेकर आता है—बस ज़रूरत है खुद से जुड़ने, स्पष्टता पाने और आगे बढ़ने का साहस रखने की। आशीष विद्यार्थी की यह सोच अनंता क्वेस्ट के मूल उद्देश्य से पूरी तरह मेल खाती है, जहां ‘सेकंड इनिंग्स’ को अंत नहीं, बल्कि एक नए और अर्थपूर्ण आरंभ के रूप में देखा जाता है।
 
आज आशीष विद्यार्थी केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि उन अनगिनत लोगों की आवाज़ हैं, जो यह मानते हैं कि उम्र एक संख्या है और जीवन की सबसे खूबसूरत कहानियाँ अक्सर दूसरे अध्याय में लिखी जाती हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X