Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

क्लासिक्स और क्रिएटिविटी का संगम “मन भरया” के कव्वाली अंदाज़ में, स्पीड रिकॉर्ड्स और अंगद सिंह ने किया गीत रीवाइव

Updated on Friday, December 19, 2025 09:40 AM IST

स्पीड रिकॉर्ड्स ने अंगद सिंह और पिक्सिलर स्टूडियोज़ के सहयोग से अपने नए म्यूज़िकल प्रोजेक्ट “मन भरया – कव्वाली वर्ज़न” की घोषणा एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। यह आयोजन वेन्यू पार्टनर कटानी प्रीमियम के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक: सतविंदर सिंह कोहली जी और दिनेश औलक जी तथा सलामत अली मतोई, राबिका वाधवन, माही शर्मा, जी खान, सरदार अली,करमजीत अनमोल और जसमीन अख्तर, बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बी प्राक की आवाज़ और जानी के बोलों से सजा “मन भरया” अब तक के सबसे लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाले पंजाबी गीतों में से एक रहा है। अब यह सदाबहार दर्दभरा गीत एक नए स्टाइल के साथ कव्वाली वर्ज़न में लौट रहा है, जिसे उभरते कलाकार सलामत अली मतोई और राबिका वाधवन ने अपनी आवाज़ दी है। इस गीत के संगीत को प्रिंस सग्गू ने नए और रचनात्मक अंदाज़ में रीक्रिएट किया है, जो इसकी क्लासिक भावना को बनाए रखते हुए एक ताज़गी भरा अनुभव देता है।

इस आइकोनिक गीत को दोबारा पेश करने के पीछे की सोच उभरती प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी कला को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को तक पहुँचाना है। सलामत अली मतोई, जो “तेरा बिना ना गुज़ारा है” के संगीतकार भी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए स्पीड रिकॉर्ड्स उन्हें पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक गायक के रूप में लॉन्च कर रहा है, जो उनके करियर का एक अहम पड़ाव है।

इस प्रोजेक्ट में एक और खास सरप्राइज़ यह है कि माही शर्मा, जो अब तक अपनी एक्टिंग और मॉडलिंग के लिए जानी जाती रही हैं, इस बार पहली बार अपनी गायकी और शेरो-शायरी के ज़रिए दर्शकों से रूबरू होंगी।

यह पहल स्पीड रिकॉर्ड्स की नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और नए म्यूज़िकल फॉर्मैट्स के साथ प्रयोग करने के मकसद को और मज़बूत करती है। यह प्रोजेक्ट अंगद सिंह और पिक्सिलर स्टूडियोज़ के एक बड़े कॉन्सेप्ट का हिस्सा है, जिसके तहत क्लासिक पंजाबी हिट्स को अलग-अलग म्यूज़िकल वर्ज़न्स में पेश किया जा रहा है, ताकि दर्शक हिट गीतों को नए रचनात्मक नज़रिए से महसूस कर सकें।

“मन भरया – कव्वाली वर्ज़न” परंपरा, भावना और नवाचार का एक खूबसूरत संगम है, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ने के साथ-साथ अगली पीढ़ी के कलाकारों के लिए नए रास्ते खोलने का वादा करता है।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X