Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

‘आज़ाद भारत’ में गूंजेगी अनसुनी वीरांगनाओं की कहानी”

Updated on Tuesday, December 16, 2025 10:35 AM IST

 
‘आज़ाद भारत’ के ज़रिए नेरा आर्या और रानी झांसी रेजीमेंट को नया सम्मान”
 
मुंबई (अनिल बेदाग): रूपा अय्यर की फ़िल्म ‘आज़ाद भारत’ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अमर विरासत और उनके द्वारा गठित रानी झांसी रेजीमेंट को एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है। यह फ़िल्म न केवल आज़ादी की लड़ाई के इतिहास को जीवंत करती है, बल्कि उन अनसुनी महिला योद्धाओं की कहानी भी सामने लाती है, जिनका योगदान समय के साथ गुमनाम रह गया। फ़िल्म के केंद्र में है नेरा आर्या की प्रेरणादायक गाथा, जो साहस, त्याग और देशभक्ति का प्रतीक बनकर उभरती है।
 
ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित इस फ़िल्म में श्रेयस तलपड़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका में नज़र आएंगे, वहीं सुरेश ओबेरॉय क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी छाजू रामजी के किरदार में दिखाई देंगे। फ़िल्म की निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेत्री रूपा अय्यर ने नेरा आर्या के रूप में तीनहरी ज़िम्मेदारी निभाई है। इसके साथ ही अमृता फडणवीस ने फ़िल्म के एंथम के लिए अपनी आवाज़ देकर इसे और भी विशेष बना दिया है।
 
अमृता फडणवीस ने कहा, “‘आज़ाद भारत’ एक बेहद सुंदर फ़िल्म है, जो नेरा आर्या की कहानी को गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है। रूपा अय्यर का एक ही प्रोजेक्ट में अभिनय, निर्देशन और निर्माण करना काबिल-ए-तारीफ है। सुरेश जी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत को सम्मान देने वाले इस प्रोजेक्ट में मेरी छोटी-सी भागीदारी भी मेरे लिए सौभाग्य की बात है। महिलाओं को सशक्त कर रानी झांसी रेजीमेंट का गठन करना नेताजी की सबसे प्रेरक विरासत रही है। इतिहास में नेरा आर्या का उल्लेख नहीं मिलता, ऐसे में इस अनकही कहानी को सामने लाने के लिए रूपा को सलाम। फ़िल्म 2 जनवरी को रिलीज़ हो रही है, उसी महीने जिसमें हम नेताजी का जन्मदिन मनाते हैं। इस फ़िल्म को देखकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”
 
वहीं रूपा अय्यर ने भावुक होते हुए कहा, “यह फ़िल्म ईश्वर के आशीर्वाद से बनी है। कलाकारों के चयन से लेकर हर कदम पर मुझे मार्गदर्शन मिला। श्रेयस जी की बहुमुखी प्रतिभा उन्हें नेताजी के किरदार के लिए एकदम उपयुक्त बनाती है। ‘आज़ाद भारत’ आज की युवा पीढ़ी के लिए ज़रूरी फ़िल्म है, जो सुविधाओं के बावजूद असंतोष जताती है। यह कहानी उन युवाओं की है, जिन्होंने किशोरावस्था से ही बिना किसी साधन के मातृभूमि के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया।”
 
‘आज़ाद भारत’ 2 जनवरी 2026 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है, उसी महीने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती (23 जनवरी) भी मनाई जाएगी। देशभक्ति, बलिदान और प्रेरणा से भरी यह फ़िल्म दर्शकों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X